60km माइलेज वाले GT Prime Plus और GT Flying पर बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई iPhone 12 से भी कम

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Apple iPhone 12 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25% छूट के बाद 53,490 रुपये है। उसके हिसाब से GT Prime Plus की कीमत 56,692 रुपये है

60km माइलेज वाले GT Prime Plus और GT Flying पर बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई iPhone 12 से भी कम

Photo Credit: GT Prime Plus

ख़ास बातें
  • GT Prime Plus और GT Flying पर Rs 5000 का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • GT Prime Plus लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी टॉप स्पीड 25kmph है।
  • दूसरा स्कूटर जिस पर दिवाली डिस्काउंट मिल रहा है वो GT Flying है।
विज्ञापन
अपकमिंग फेस्टिव सीजन के चलते GT Force अपने दो स्कूटर्स - GT Prime Plus और GT Flying पर Rs 5000 का डिस्काउंट दे रही है।  GT Prime Plus की कीमत 56,692 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद अब इस स्कूटर को 51,692 रुपये में खरीदा जा सकता है। उसी तरह GT Flying को अब डिस्काउंट में 47,500 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस की सामान्य कीमत 52,500 रुपये है। यह स्पेशल डिस्काउंट ऑफर 31 अक्टूबर 2022 तक वैध है।   

GT Prime Plus लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी टॉप स्पीड 25kmph है। यह कम दूरी की यात्रा के लिए बनाया गया है। इसमें या तो 48V 28Ah लीड एसिड बैटरी या 48V 26Ah लिथियम-ऑयन बैटरी मिलती है। इसका लीड-एसिड मॉडल सिंगल चार्ज में 50-60km की रेंज डिलीवर करता है। एक बार पूरा चार्ज करने पर 7 से 8 घंटे का समय लगता है। इसका लिथियम-ऑयन वर्जन इससे हाई रेंज 60-65km प्रति चार्ज ऑफर करता है। यह जल्दी भी चार्ज होता है। इसे चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। 

दूसरा स्कूटर जिस पर दिवाली डिस्काउंट मिल रहा है वो GT Flying है। यह भी लो-स्पीड स्कूटर है और दोनों ही लीड-एसिड और लिथियम ऑयन अवतार में आता है। इसका चार्जिंग टाइम और रेंज दोनों ही GT Prime Plus से मिलती-जुलती है। हालांकि, डिजाइन के मामले में इनमें बड़ा अंतर है। जहां GT Prime अधिकतर मॉडर्न स्कूटर्स की तरह दिखता है, वहीं GT Flying रेट्रो थीम के साथ आता है। 

दोनों ही स्कूटर्स की लोड कैपेसिटी 130 किलो की है, लेकिन GT Prime Plus का वजन 85 किलो और GT Flying का वजन 82 किलो है। डिजाइन में अंतर के साथ-साथ सीट हाइट और ग्राउंड क्लीयरेंस का अंतर भी आता है। GT Prime Plus की सीट हाइट 730mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 145mm है। वहीं, GT Flying की सीट हाइट 760mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 175mm है। दोनों ही स्कूटर 18-महीने की मोटर वारंटी के साथ आते हैं। बैटरी की बात करें तो लीड-एसिड बैटरी की 1 साल की वारंटी और लिथियम-ऑयन की 3 साल की वारंटी है।

iPhone 12 से भी कम हुई कीमत
ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Apple iPhone 12 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25% छूट के बाद 53,490 रुपये है। उसके हिसाब से GT Prime Plus की कीमत 56,692 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद अब इस स्कूटर को 51,692 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी प्रकार GT Flying को अब डिस्काउंट में 47,500 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि असलीकीमत 52,500 रुपये है।  ऐसे में इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत आईफोन 12 से भी कम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  3. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  4. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  5. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  6. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  7. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  8. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  9. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  10. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »