आपके AADHAAR के बाद अब आपके घर के आधार की बारी, जानें क्या है यह 'डिजिटल एड्रेस आईडी'?

यह नई पहचान ‘डिजिटल एड्रेस आईडी’ (Digital Address ID) के नाम से लाई जा सकती है, जो भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) का हिस्सा बनेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2025 13:55 IST
ख़ास बातें
  • यह पहचान ‘डिजिटल एड्रेस आईडी’ (Digital Address ID) के नाम से आ सकती है
  • इस डिजिटल एड्रेस सिस्टम में हर लोकेशन को एक यूनिक आईडी दी जाएगी
  • जो जियो-लोकेशन, मैपिंग डेटा और एड्रेस की जानकारी पर आधारित होगी

Photo Credit: Paytm

अब तक आपने AADHAAR, PAN और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्युमेंट्स के जरिए लोगों की पहचान होते देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घरों की कोई यूनिक डिजिटल पहचान क्यों नहीं होती? अब सरकार इस तरफ ही एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। आने वाले वक्त में आपके घर का भी एक यूनिक डिजिटल आईडी हो सकता है, ठीक वैसे ही जैसे आपका आधार नंबर होता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नई पहचान ‘डिजिटल एड्रेस आईडी' (Digital Address ID) के नाम से लाई जा सकती है, जो भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) का हिस्सा बनेगी। यह पहल UPI और आधार जैसी सफल तकनीकों के बाद सरकार की अगली बड़ी डिजिटल स्ट्रैटेजी का हिस्सा है। आइए जानते हैं कि ये सिस्टम क्या है, कैसे काम करेगा और क्यों इसकी जरूरत महसूस हुई।
 

यह ‘डिजिटल एड्रेस आईडी' है क्या?

सरल शब्दों में कहें तो यह एक यूनिक कोड या डिजिटल पहचान होगी जो हर घर, दुकान, ऑफिस या किसी भी फिजिकल लोकेशन को दी जाएगी। जैसे आपके मोबाइल नंबर से आप पहचाने जाते हैं, वैसे ही आपके घर को एक डिजिटल एड्रेस कोड से पहचाना जाएगा। इस कोड से उस लोकेशन को कहीं से भी डिजिटल तरीके से ट्रैक या वैरिफाई किया जा सकेगा।
 

कैसे काम करेगा ये सिस्टम?

इस डिजिटल एड्रेस सिस्टम में हर लोकेशन को एक यूनिक आईडी दी जाएगी जो जियो-लोकेशन (जैसे Latitude-Longitude), मैपिंग डेटा और एड्रेस की जानकारी पर आधारित होगी।

इसमें:
  • आपका फिजिकल एड्रेस डिजिटली मैप किया जाएगा
  • उस पर एक यूनिक कोड जेनरेट होगा
  • सरकारी पोर्टल्स या UPI जैसे इकोसिस्टम में उस कोड को एड्रेस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा
  • जरूरी हो तो QR कोड के रूप में भी यूज किया जा सकेगा
 

सरकार इसे प्लान क्यों कर रही है?

डिलीवरी और ई-कॉमर्स में सुधार के लिए, उदाहरण के लिए सटीक एड्रेस से लोकेशन-बेस्ड सर्विसेज जैसे Zomato, Amazon, Swiggy आदि के लिए डिलीवरी आसान और तेज हो जाएगी। सरकारी स्कीम्स का सही टार्गेटिंग, यानी डिजिटल एड्रेस से यह ट्रैक किया जा सकेगा कि किस घर को किस स्कीम का लाभ मिला या नहीं। आपातकालीन सेवाओं के लिए मददगार होगा, जैसे कि फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस को घर की सटीक लोकेशन तक पहुंचने में आसानी होगी। फर्जी एड्रेस और फ्रॉड की रोकथाम भी होगी, जैसे कि डिजिटल वैरिफिकेशन से जाली पते या गलत एड्रेस देकर धोखाधड़ी के मामले घट सकते हैं।
Advertisement
 

फिलहाल क्या स्टेटस है?

यह प्रोजेक्ट शुरुआती स्टेज में है। नीति आयोग और डिजिटल इंडिया मिशन से जुड़े अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक चला, तो आने वाले सालों में देशभर में इसका रोलआउट शुरू हो सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.