GoPro Hero 13 Black कैमरा का डिजाइन लॉन्च से पहले लीक, जानें क्या होगा खास

Amazon लिस्टिंग में कथित रूप से कैमरा इसके पहले आए मॉडल के जैसा ही डिजाइन कैरी करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अगस्त 2024 14:01 IST
ख़ास बातें
  • GoPro Hero 13 का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।
  • कैमरा में नया Macro Lens Mod देखा जा सकता है।
  • यह 177 डिग्री तक का फील्ड ऑफ व्यू दे सकता है।

GoPro Hero 12 Black में 177 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है।

Photo Credit: GoPro

GoPro के अगले फ्लैगशिप कैमरा GoPro Hero 13 का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। कंपनी का ट्रेंड रहा है कि यह सालभर में एक नया मॉडल रिलीज करती है। अगला मॉडल GoPro Hero 13 Black रिलीज से पहले लीक्स में सामने आ गया है। यह GoPro Hero 12 Black का सक्सेसर होगा। लॉन्च से पहले कैमरा पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं कैसा होगा यह नया एक्शन कैमरा। 

GoPro Hero 13 Black लॉन्च से पहले लीक हो गया है। कैमरा का डिजाइन ऑनलाइन सामने आने का दावा किया गया है। दरअसल, टेक स्टोरीज इंडिया की ओर से दावा किया गया है कि Hero 13 Black एक्शन कैमरा अगले महीने, यानी सितंबर की 16 तारीख को लॉन्च होने वाला है। इसे Amazon लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। हालांकि खबर लिखे जाने के समय पर यह पेज उपलब्ध नहीं था। 

Amazon लिस्टिंग में कथित रूप से कैमरा इसके पहले आए मॉडल के जैसा ही डिजाइन कैरी करता है। कैमरा में नया Macro Lens Mod देखा जा सकता है जो कि 3X जूम कर सकेगा। इसके अलावा Ultra Wide Lens Mod भी इसमें देखने को मिल सकता है जो 177 डिग्री तक का फील्ड ऑफ व्यू दे सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस बार कैमरा में हार्डवेयर अपग्रेड की बजाय एक्सेसरी अपग्रेड पर ज्यादा फोकस करेगी। 

Hero 13 Black के में सेंसर्स में क्या अपग्रेड होने वाला है, फ्रेम रेट क्षमता क्या होगी, इसके अलावा कौन से इंटरनल अपग्रेड देखने को मिलेंगे, इन सब चीजों के लिए अभी इंतजार करना होगा। एक और खास बात इसके बारे में कही गई है कि कैमरा में Magnetic Latch और Magnetic Latch Ball Joint एक्सेसरी फीचर मिल सकती हैं। जो कि खासकर पहाड़ों में कैमरा इस्तेमाल करने के लिहाज से बहुत उपयोगी होगा। हैंडग्रिप और प्रोटेक्टिव स्लीव भी कंपनी एक्सेसरी के रूप में पेश कर सकती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कैमरा टाइप

Digital Camera

सेंसर टाइप

CMOS

डिस्प्ले टाइप

LCD

बैटरी टाइप

Lithium ion

टचस्क्रीन

हां
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.