महाकुंभ में ‘राह’ आसान बनाएगी Google, पहली बार किसी मेले में मिलेगा नेविगेशन सपोर्ट

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुंभ 2025 को डिजिटल स्वरूप देने के लिए गूगल ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं।

विज्ञापन
Written by BHASA, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 नवंबर 2024 18:51 IST
ख़ास बातें
  • गूगल भी जुड़ी महाकुंभ 2025 से
  • मेला शहर में देगी नेविगेशन सपोर्ट
  • गूगल ने किया एमओयू साइन

गूगल ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के साथ साइन किया है एमओयू।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुंभ 2025 को डिजिटल स्वरूप देने के लिए गूगल ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं। यह एमओयू यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में साइन किया गया। इस समझौते के तहत गूगल (Google) 4000 हेक्टेयर एरिया में बसने जा रहे अस्‍थायी मेला शहर के लिए ‘नेविगेशन' की सुविधा उपलब्ध कराएगी। कंपनी के इतिहास में पहली बार किसी अस्थायी नगर के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

योगी आदित्‍यनाथ ने इस समझौते को लेकर कहा है कि प्रधानमंत्री की डिजिटल कुंभ की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गूगल के साथ एक एमओयू हुआ है। संगम नगरी का डिजिटल मैप हम देख पाएंगे, हर व्यक्ति अपने स्मार्टफोन पर हर गतिविधि और आयोजन देख सकेगा।

इसके अलावा, महाकुंभ की पौराणिक गाथा को VR और डिजिटल तकनीक के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए डिजिटल महाकुंभ एक्सपीरिएंस सेंटर बनाया जा रहा है। इस सेंटर में वर्चुअल रियलिटी, होलोग्राम और डिजिटल प्रोजेक्शन की तकनीक से महाकुंभ, त्रिवेणी संगम और प्रयागराज महात्म्य की पौराणिक कथाओं को दर्शाया 

डिजिटल महाकुंभ एक्सपीरियंस सेंटर में 8 गैलरियां बनाई जा रही हैं, जो आधुनिक डिजिटल तकनीक के जरिए समुद्र मंथन और महाकुंभ की गाथाओं का प्रदर्शन करेंगी। लोग इमर्सिव वॉक-वे गैलरी में वर्चुअल तकनीक के जरिए समुद्र मंथन की घटना का अनुभव कर सकेंगे। 
Advertisement

गौरतलब है कि महाकुंभ के प्रमुख स्नान 13 जनवरी से शुरू होंगे। उस दिन पौष पूर्णिमा का स्‍नान होगा। उसके बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति (शाही स्नान), 29 जनवरी को मौनी अमावस्या (शाही स्नान), 3 फरवरी को बसंत पंचमी (शाही स्नान), 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्‍नान होगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.