Gmail यूजर सावधान! Google अगले महीने बंद करने जा रही इन लाखों यूजर्स के अकाउंट!

कंपनी की ओर से कहा गया है कि वह इन बंद पड़े अकाउंट्स से संबंधित रिस्क से बचने के लिए इनको डीएक्टिवेट करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 नवंबर 2023 13:58 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए जानकारी दी है।
  • इसमें वे अकाउंट्स शामिल होंगे जो लंबे समय से लॉगिन नहीं किए गए हैं।
  • बंद पड़े अकाउंट्स से संबंधित रिस्क से बचने के लिए उठाया कदम।

Gmail के लाखों अकाउंट्स कंपनी डिलीट कर सकती है।

Google की Gmail सर्विस इस्तेमाल करने वाले यूजर सावधान हो जाएं! कंपनी अगले महीने लाखों Gmail अकाउंट डिलीट (Gmail Accounts Delete) कर सकती है। Google ने जानकारी दी है कि अगले महीने वह लाखों जी-मेल अकाउंट्स को डिलीट कर सकती है। यह एक खास प्रकिया का हिस्सा होगा जिसके तहत ये अकाउंट डिलीट किए जाएंगे। तो क्या आपका अकाउंट भी इनमें से एक है? आइए डिटेल में बताते हैं कि गूगल लाखों जीमेल अकाउंट क्यों डिलीट करने जा रही है, और किन यूजर्स के अकाउंट डिलीट किए जाने का फैसला किया गया है। 

Google अगले महीने, यानी दिसंबर 2023 में लाखों Gmail अकाउंट्स डिलीट करने की बात कह रही है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए जानकारी दी है। इसमें वे अकाउंट्स शामिल होंगे जो लंबे समय से लॉगिन नहीं किए गए हैं, या फिर इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं। कंपनी ने 2 साल तक निष्क्रिय पड़े अकाउंट्स को डिलीट करने की बात कही है। Google के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रसिडेंट रुथ क्रिचेली (Ruth Kricheli) ने ब्लॉग पोस्ट में इसका जिक्र किया है। 
Advertisement

तो Google क्यों इन अकाउंट्स को डीएक्टिवेट करने जा रही है? दरअसल कंपनी की ओर से कहा गया है कि वह इन बंद पड़े अकाउंट्स से संबंधित रिस्क से बचने के लिए इनको डीएक्टिवेट करने जा रही है। रिस्क इसलिए क्योंकि गूगल के मुताबिक, जो अकाउंट यूजर भूल चुका है, या इस्तेमाल करना बंद कर चुका है, उनमें पुराने और आसानी से क्रैक किए जाने वाले पासवर्ड हो सकते हैं, साथ ही इनमें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सेटअप भी नहीं होने की संभावना ज्यादा होती है, और ऐसे अकाउंट्स पर बहुत कम सिक्योरिटी चेक लॉक हो सकता है। इसलिए इनका हैकर्स द्वारा दुरूपयोग भी किया जा सकता है। 

कंपनी ने कहा है कि वह इनेक्टिविटी पॉलिसी को अपडेट करने जा रही है। जिसके तहत अगर किसी जीमेल अकाउंट को 2 या उससे ज्यादा सालों से लॉगिन नहीं किया गया है तो उसे डीएक्टिवेट किया जा सकता है। साथ ही अकाउंट से संबंधित कंटेंट भी डिलीट किया जाएगा जिसमें गूगल वर्कस्पेस का कंटेंट जिसमें Gmail, Docs, Drive, Meet, Calendar शामिल हैं, के साथ साथ Google Photos का कंटेंट भी शामिल होगा। हालांकि इसमें किसी संस्था के अकाउंट्स शामिल नहीं होंगे जैसे कोई स्कूल या बिजनेस वगैरह। 
Advertisement

गूगल ने कहा है कि यूजर को 2 साल में एक बार अपने जीमेल अकाउंट में लॉगिन जरूर करना चाहिए ताकि अकाउंट का स्टेटस एक्टिव रहे। साथ ही ये भी कहा है कि अगर यूजर ने हाल ही में अपने जीमेल अकाउंट को किसी अन्य सर्विस में लॉगिन करने के लिए इस्तेमाल किया है तो ऐसी स्थिति में भी अकाउंट को डिलीट नहीं किया जाएगा। YouTube वीडियो से संबंधित अकाउंट्स को भी डिलीट करने के बारे में गूगल ने पुष्टि नहीं की है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.