Android Gmail यूजर्स अब एकसाथ कर पाएंगे 50 Email डिलीट, जानें कैसे?

Google Gmail email delete : ऐप के लेटेस्‍ट वर्जन की मदद से यूजर्स सिर्फ एक क्लिक में 50 ईमेल्‍स को सिलेक्‍ट कर पाएंगे यानी एक बार में 50 ईमेल्‍स डिलीट किए जा सकेंगे।

Android Gmail यूजर्स अब एकसाथ कर पाएंगे 50 Email डिलीट, जानें कैसे?

डेस्‍कटॉप वर्जन में यह सुविधा पहले से उपलब्‍ध है।

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल का नया फीचर
  • एकसाथ 50 ईमेल्‍स कर पाएंगे डिलीट
  • जीमेल ऐप पर आ रही है सुविधा
विज्ञापन
Google Gmail email delete : एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन में Gmail इस्‍तेमाल करने वाले यूजर्स को गूगल (Google) ने बड़ा तोहफा दिया है। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जीमेल ऐप पर पुराने और अनवॉटेंड ईमेल्‍स को डिलीट करना आसान हो गया है। ऐप के लेटेस्‍ट वर्जन की मदद से यूजर्स सिर्फ एक क्लिक में 50 ईमेल्‍स को सिलेक्‍ट कर पाएंगे यानी एक बार में 50 ईमेल्‍स डिलीट किए जा सकेंगे। डेस्‍कटॉप वर्जन में यह सुविधा पहले से उपलब्‍ध है। अब एंड्रॉयड में इसके आने से लोगों के लिए जीमेल अकाउंट मैनेज करना आसान हो जाएगा।   

इस फीचर को सबसे पहले 9to5Google ने रिपोर्ट किया। बताया गया है कि जीमेल का 2023.08.20.561750975 एंड्रॉयड वर्जन चला रहे यूजर्स यह फीचर इस्‍तेमाल कर सकते हैं। रिपोर्ट कहती है कि वर्तमान में एंड्रॉयड 13 या 14 चलाने वाले सैमसंग गैलेक्सी और Google पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यह फीचर उपलब्‍ध है। आने वाले दिनों में कई और डिवाइसेज में इसे लाया जा सकता है। 

फीचर को “select all” का लेबल दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने जीमेल एंड्रॉइड ऐप में शुरुआती 50 ईमेल को सिलेक्‍ट कर पाएंगे। ईमेल्‍स डिलीट करने का मन ना हो, तो उन्‍हें अनचेक भी किया जा सकेगा। इस फीचर का सबसे ज्‍यादा फायदा उन लोगों को होगा, जिन्‍हें रोजाना सैकड़ों की संख्‍या में ईमेल्‍स मिलते हैं और वह गूगल का 15 जीबी फ्री स्‍टोरेज यूज कर रहे हैं। 

डेस्‍कटॉप पर जाकर ईमेल्‍स डिलीट करना बोझिल काम लगता है और मोबाइल के जरिए किसी भी वक्‍त, कहीं से भी यह काम किया जा सकता है। मोबाइल पर इस फीचर के आने से लोगों के लिए जीमेल को मैनेज करना आसान हो जाएगा। एक बार में मल्‍टीपल ईमेल्‍स डिलीट किए जा सकेंगे। 

उम्‍मीद है कि आने वाले दिनों में स्‍मार्टफोन यूजर्स को यह फीचर अपडेट के जरिए मिलने लग जाएगा। और “select all” लेबल की मदद से वह इसे इस्‍तेमाल कर पाएंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »