Google का Gemini AI नहीं बनाएगा लोगों की फोटो, कंपनी ने बंद किया फीचर, जानें वजह

जैमिनी ने यूजर के लिए कई तरह के फोटो जेनरेट कर दिए जिसमें अलग-अलग रंगों के लोगों के चित्र थे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 फरवरी 2024 18:02 IST
ख़ास बातें
  • पावरफुल एआई मॉडल अब विवादों में पड़ गया है।
  • कंपनी ने इस एआई मॉडल की इमेज बनाने की क्षमता को फिलहाल रोक दिया है।
  • हालांकि यह अस्थायी तौर पर किया गया बदलाव है।

गूगल ने अपने Gemini AI चैटबॉट की फोटो बनाने वाली क्षमता को हटा दिया है।

Google ने हाल ही में अपना AI मॉडल Gemini लॉन्च किया था जो तेजी से पॉपुलर हो रहा है। लेकिन कंपनी का ये पावरफुल एआई मॉडल अब विवादों में भी पड़ गया है। एआई सर्विस देने वाले इस मॉडल के कुछ  फीचर्स को लेकर विवाद हो गया है। जिसके कारण कंपनी ने इस एआई मॉडल की इमेज बनाने की क्षमता को फिलहाल रोक दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

गूगल ने अपने Gemini AI चैटबॉट की फोटो बनाने वाली क्षमता को हटा दिया है। हालांकि यह अस्थायी तौर पर किया गया बदलाव है। गूगल इसमें सुधार कर रहा है, जिसके बाद फिर से इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। दरअसल न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल ने एआई मॉडल के इस फीचर को इसलिए हटाया है क्योंकि उसने इतिहास की कुछ फोटोज को गलत तरीके से जेनरेट कर दिया। गूगल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए गलती को स्वीकार भी किया है। 

Advertisement
गूगल ने पोस्ट में कहा कि वह जैमिनी के इमेज जेनरेशन फीचर आई कमियों पर काम कर रहे हैं। वह इसे ठीक करेंगे और फिलहाल लोगों की इमेज जेनरेट करने वाले फीचर को रोक रहे हैं। जल्द ही वे इसका बेहतर वर्जन लॉन्च करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार एक यूजर ने जैमिनी एआई से 1943 के जर्मन सोल्जर की फोटो जेनरेट करने को कहा। शुरुआत में जैमिनी ने मना कर दिया लेकिन फिर यूजर ने लैंग्वेज बदलकर फिर से कोशिश की। दोबारा की गई कोशिश में जैमिनी ने फोटो तो बना दिए लेकिन वे गलत तरीके से बनाए। 

जैमिनी ने यूजर के लिए कई तरह के फोटो जेनरेट कर दिए जिसमें अलग-अलग रंगों के लोगों के चित्र थे। यूजर ने इन फोटोज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी पोस्ट किया था। इसको लेकर सवाल उठने लगे कि एआई गलत तरीके से इमेज जेनरेट कर सकता है जो कि इतिहास के लिए ठीक नहीं है। इसके साथ छेड़छाड़ करके पेश किया जा सकता है। गूगल अब इसे सुधार करके बेहतर वर्जन पेश करने की बात कह रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  8. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.