Google सर्च अपने AI फीचर्स के लिए ले सकता है फीस, जानें सबकुछ

Google आने वाले समय में प्राइस टैग के साथ AI बेस्ड सर्च फीचर प्रदान कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2024 18:57 IST
ख़ास बातें
  • Google सर्च के लिए नए AI सर्च फीचर पर काम कर रहा है।
  • Google का इरादा सर्च एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का था।
  • Google प्राइस टैग के साथ AI बेस्ड सर्च फीचर प्रदान कर सकता है।

Google सर्च के लिए नए AI सर्च फीचर पर काम कर रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Firmbee.com

Google कुछ समय से अपने Google सर्च के लिए नए AI सर्च फीचर पर काम कर रहा है। ध्यान देने वाली एक बात यह है कि सर्च जेनरेटिव एक्सपीरियंस जैसे कुछ फीचर्स वास्तव में ऐड-सपोर्टेड वेब के कॉन्सेप्ट के साथ अच्छी तरह से मिलते नहीं हैं। कंटेंट क्रिएटर्स के अलावा Google को अपने रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा ऐड से भी मिलता है। इसके अलावा एआई मॉडल बनाने के लिए निवेश भी हो रहा है जिससे एंड यूजर्स को फायदा होगा। जबकि Google का इरादा सर्च एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का था। खासतौर पर सामान्य ऐड-सपोर्टेड Google सर्च फ्री रहेगा।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में Google आने वाले समय में प्राइस टैग के साथ AI बेस्ड सर्च फीचर प्रदान कर सकता है। Google के सूत्रों का सुझाव है कि AI बेस्ड फीचर्स Google की मौजूदा सबस्क्रिप्शन सर्विस जैसे Google One का हिस्सा बन सकती हैं। खास बात यह है कि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पेड एक्सपीरियंस भी ऐड को नहीं हटा पाएगा। यह आज भी Google के बिजनेस मॉडल में ऐड के महत्व को साफ करता है।

ऐसा लगता है कि इनका उद्देश्य हर किसी की पसंद बने रहना है। हालांकि कुछ लोग एआई बेस्ड हेल्पफुल सर्च एक्सपीरियंस के लिए पेमेंट करने को तैयार होंगे, लेकिन अधिकतर शायद अब तक जो कुछ उन्होंने फ्री में इस्तेमाल किया है उसके लिए पेमेंट नहीं करना चाहेंगे। एक सर्वे से पता चला है कि 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग फ्री प्लान के साथ बने रहने के इच्छुक हैं। Google के सर्च जेनरेटिव एक्सपीरियंस (SGE) की बात करें तो इस पर अभी भी टेस्टिंग चल रही है और जैसा कि Google नोट करता है कि यह अभी तक प्रोडक्ट-ग्रेड सर्विस के लिए तैयार नहीं है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google Search, Google AI Features

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.