Google Meet में जुड़ा नया 'Raise Hand' फीचर, मीटिंग के दौरान वर्चुअली खड़ा कर सकते हैं हाथ

मीटिंग मॉडरेटर्स के पास भी यह विकल्प होगा कि वह किसी विशिष्ट व्यक्ति के हाथ को नीचे कर सकता है या फिर सभी के हाथ को नीचे करा सकता है। यदि मॉडरेटर आपका हाथ नीचा करता है, तो आपको इसका नोटिफिकेशन भी प्राप्त होगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 18 नवंबर 2020 18:40 IST
ख़ास बातें
  • Google Meet प्रतिभागी अब मीटिंग के दौरान वर्चुअल कर सकते हैं हाथ खड़ा
  • मीटिंग मॉडरेटर हाथ को कर सकता है नीचे
  • गूगल मीट की प्रतिद्वंदी कंपनी Zoom इससे पहले ही यह फीचर लॉन्च कर चुकी है

योग्य यूज़र्स के लिए ज़ारी कर दिया गया है ये नया फीचर

Google Meet ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसमें यूज़र्स मीटिंग के दौरान सवाल करने व अपनी बात रखने के लिए वर्चुअली अपना हाथ खड़ा कर सकते हैं। यह फीचर में मीटिंग के दौरान स्क्रीन के निचले हिस्से पर एक 'Raise Hand' बटन को स्थित किया गया है। यदि एक से ज्यादा सदस्य मीटिंग में अपने हाथ खड़ा करते हैं, तो मॉडरेटर को हाथ खड़े करने का क्रम नज़र आएगा, ताकि वह उस हिसाब से सदस्यों को संबोधित कर सके।

Google Meet पर एक कॉन्फ्रेंस के दौरान 'Raise Hand' बटन दबाने पर, यह Lower Hand बटन में बदल जाएगा जिसे प्रतिभागी बाद में हाथ नीचा करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी सार्वजनिक की। इसके अलावा मीटिंग मॉडरेटर्स के पास भी यह विकल्प होगा कि वह किसी विशिष्ट व्यक्ति के हाथ को नीचे कर सकता है या फिर सभी के हाथ को नीचे करा सकता है। यदि मॉडरेटर आपका हाथ नीचा करता है, तो आपको इसका नोटिफिकेशन भी प्राप्त होगा।

जब भी कोई मीटिंग में अपना हाथ खड़ा करता है, तो सभी प्रतिभागियों को इसकी नोटिफिकेशन प्राप्त होगी और 'Raise Hand' का आइकन उन प्रतिभागी के स्क्रीन के किनारे पर नज़र आएगा जिसे सभी और खुद हाथ खड़ा करने वाला प्रतिभागी देख सकता है। यह फीचर योग्य एंड्रॉयड, आईओएस और वेब यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। इस फीचर को रोलआउट कर दिया गया है और सभी यूज़र्स तक इसे पहुंचने में दो हफ्ते का समय लगेगा। गूगल मीट की प्रतिद्वंदी कंपनी Zoom इससे पहले ही यह फीचर लॉन्च कर चुकी है।

जब भी प्रतिभागी गूगल मीट पर वर्चुअली हाथ ऊपर करेगा, मीटिंग मॉडरेटर को हाथ का आइकन वीडियो प्रीव्यू पर नज़र आएगा। यदि मॉडरेटर गूगल मीट टैब के बजाय दूसरी टैब पर होगा, तब उसे इस फीचर का साउंड नोटिफिकेशन प्राप्त होगा कि किसी ने राइस हैंड बटन का उपयोग करके अपनी बात रखनी चाही है।  
Advertisement

यह फीचर पर्सनल गूगल अकाउंट, वर्कप्लेस बिजनेस स्टार्टर प्लान और जी सूट बेसिक कस्टरमर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। इसे वर्कस्पेस एसेंशियल्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, बिजनेस प्लस, एंटरप्राइज एसेंशियल, एंटरप्राइज स्टैंडर्ड, एंटरप्राइज प्लस के साथ-साथ जी सूट बिजनेस, एजुकेशन, एंटरप्राइज फॉर एजुकेशन और नॉन-प्रॉफिट प्लान वाले यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Meet, Google Meet raise hand, Google, Google Meet update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.