Google Meet की Zoom से रेस, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस को किया फ्री

स्टेज्ड रोलआउट होने के नाते हर किसी को Google Meet सर्विस एक साथ मुफ्त में नहीं मिलेगी। शुरूआत में इसे मुफ्त में कुछ यूज़र्स इस्तेमाल कर पाएंगे और समय के साथ यह सभी देशों में रोलआउट होगा।

Google Meet की Zoom से रेस, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस को किया फ्री

Google Meet को मुफ्त में इस्तेमाल करने के लिए केवल गूगल अकाउंट की ज़रूरत है

ख़ास बातें
  • Google Meet पहले एंटरप्राइसेस और एजुकेशन के लिए था उपलब्ध
  • अब सभी गूगल अकाउंट यूज़र्स इस्तेमाल कर सकते हैं मुफ्त में
  • शुरुआत में कुछ यूज़र्स को मिलेगा फ्री, मई तक सभी के लिए होगा उपलब्ध
विज्ञापन
Google Meet, गूगल की वीडियो कांफ्रेंसिंग सर्विस है, जिससे रोज़ाना बड़ी संख्या में यूज़र्स जुड़ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण चल रही कोरोनोवायरस महामारी है। पिछले कुछ समय से वायरस संक्रमण से बचने के लिए लोग अपने घरो से ऑफिस का काम, ऑनलाइन क्लास आदि कर रहे हैं, जिसके लिए गूगल मीट और इसकी जैसी अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवाओं का सहारा लिया जा रहा है। अब Alphabet के Google ने घोषणा की है कि गूगल मीट उन सभी यूज़र्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा, जिसके पास गूगल अकाउंट है। पहले गूगल मीट जी सूट के जरिए केवल एंटरप्राइसेस और एजुकेशन के लिए उपलब्ध था। इसके अलावा Google ने यह भी जानकारी दी है कि Google Meet से हर दिन लगभग 3 मिलियन यानी 30 लाख नए यूज़र्स जुड़ रहे हैं।

बुधवार को गूगल के ब्लॉग पर की गई घोषणा में कहा गया है कि 29 अप्रैल से गूगल मीट हर किसी के लिए मुफ्त में उपलब्ध हो गया है। हालांकि इस मुफ्त उपलब्धता का विस्तार आने वाले कुछ हफ्तों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

गूगल का कहना है कि मई से कोई भी यूज़र Google Meet के लिए साइन-अप कर सकता है और इसके लिए उसे केवल गूगल अकाउंट की ज़रूरत होगी। यूज़र्स उन सभी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे, जो पहले व्यावसायिक और शिक्षा ग्रुप के यूज़र्स के लिए उपलब्ध थी। इनमें साधारण शेड्यूलिंग और स्क्रीन शेयरिंग, रीयल-टाइम कैप्शन आदि फीचर्स शामिल हैं।
 


स्टेज्ड रोलआउट होने के नाते हर किसी को यह सर्विस एक साथ मुफ्त में नहीं मिलेगी। शुरूआत में इसे मुफ्त में कुछ यूज़र्स इस्तेमाल कर पाएंगे और समय के साथ यह सभी देशों में रोलआउट होगा। गूगल ने इसके लिए एक ‘नोटिफाई मी' पेज भी बनाया है, जहां यूज़र्स अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं और जब उन्हें Google Meet की मुफ्त पहुंच मिलेगी, तो उन्हें सूचित किया जाएगा। इसके अलावा गूगल का कहना है कि मुफ्त एक्सेस वेब के साथ iOS यूज़र्स और Android यूज़र्स के लिए मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध होगा।

यहां बता दें कि यह मुफ्त सर्विस केवल 30 सितंबर तक के लिए। इसके बाद गूगल मीट में मीटिंग का समय 60 मिनट तक सीमित कर दिया जाएगा। पोस्ट में कहा गया है कि G Suite एसेंशियल, जिसमें मीट के अधिक उन्नत फीचर जैसे डायल-इन फोन नंबर, मीटिंग रिकॉर्डिंग आदि शामिल हैं, वे फीचर्स भी सभी यूज़र्स के लिए 30 सितंबर तक मुफ्त में उपलब्ध होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  4. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  5. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  7. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  8. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  9. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  10. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »