Google I/O 2025: Gemini AI, Project Astra और Android 16 सहित कई नए टूल्स आज होंगे पेश!

Google I/O 2025: Android 16 को लेकर भी कुछ डीटेल्स लीक हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि इसमें ज्यादा एक्सप्रेसिव यूआई, लाइव एक्टिविटीज जैसी iOS जैसी फीचर्स और सिक्योरिटी अपग्रेड्स होंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मई 2025 13:33 IST
ख़ास बातें
  • इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा Project Astra और Gemini AI को लेकर हो रही है
  • Google इसे Android, Wear OS और XR डिवाइसेज में भी आ सकता है Gemini
  • Android 16 को लेकर भी कुछ डीटेल्स लीक हो चुकी हैं

Google I/O 2025 Expected Announcements: Google आज एक साथ कई नए टूल्स और सर्विस को पेश करने वाली है

Photo Credit: Google

Google I/O 2025 आज शुरू हो रहा है और इस बार पूरी झलक Google के AI विजन और Android के अगले बड़े अपग्रेड पर रहने वाली है। इवेंट शुरू होने से पहले ही यह साफ हो चुका है कि कंपनी इस साल Gemini AI, Project Astra और Android 16 जैसे मेजर डेवलपमेंट्स को सामने लाने जा रही है। Google का फोकस अब सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वियरेबल्स, XR (एक्सटेंडेड रियलटी) और Cloud Tools तक अपनी AI टेक्नोलॉजी को एक्सपैंड करने की दिशा में बढ़ चुका है।

साथ ही, सर्च और Chrome जैसे प्रोडक्ट्स में भी आज के इवेंट में नए AI इंटीग्रेशन देखने को मिल सकते हैं। नीचे बताया गया है कि आज के I/O 2025 इवेंट से क्या-क्या अनाउंसमेंट्स सामने आ सकती हैं। यदि आप भी यह विस्तार से जानने के लिए उत्सुक हैं, तो हम नीचे आपको Google I/O 2025 में पेश किए जाने वाली सभी नई चीजों के बारे में बता रहे हैं।

Google I/O 2025: what to expect?

इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा Project Astra और Gemini AI को लेकर हो रही है। CEO सुंदर पिचाई और DeepMind के हेड डेमिस हासाबिस मिलकर Google के नए जनरेटिव AI टूल्स और उनके एप्लिकेशन दिखा सकते हैं। Gemini अब सिर्फ सर्च या चैट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि Google इसे Android, Wear OS और यहां तक कि XR डिवाइसेज में भी इंटीग्रेट करने की कोशिश कर रही है।
Advertisement

Android 16 को लेकर भी कुछ डीटेल्स लीक हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि इसमें ज्यादा एक्सप्रेसिव यूआई, लाइव एक्टिविटीज जैसी iOS जैसी फीचर्स और सिक्योरिटी अपग्रेड्स होंगे। Android 16 का पहला रोलआउट जून से Pixel फोन्स के लिए शुरू हो सकता है। इसके अलावा Google के नए XR प्लेटफॉर्म पर भी अनाउंसमेंट्स की उम्मीद है, जो Samsung के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है। अगर सब सही रहा तो Project Moohan नाम का पहला हेडसेट भी टीज हो सकता है।

इसी के साथ Wear OS 6 भी एक अहम अपडेट होगा, जिसमें बैटरी और हेल्थ ट्रैकिंग से जुड़े नए फीचर्स शामिल हो सकते हैं। सर्च और Chrome में Gemini AI का इंटीग्रेशन भी इस साल की बड़ी घोषणा मानी जा रही है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड हो सकता है।
Advertisement

डेवलपर्स के लिए भी Google I/O 2025 खास होने वाला है। Google AI Studio, NotebookLM और Gemma जैसे नए टूल्स पेश किए जा सकते हैं, जो AI-सपोर्टेड एप्लिकेशन बनाने के प्रोसेस को और आसान बना देंगे। इन सबके बीच, एक इंटरेक्टिव एक्सपीरियंस की उम्मीद है जिसमें गेमिफाइड सेशन्स और लाइव डेमो शामिल हो सकते हैं।
Advertisement
 

Google I/O 2025 date, time details

Google I/O के इस इवेंट को यूजर्स Google द्वारा इसके लिए लाइव की गई ऑफिशियल वेबसाइट या Google Developers के YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे। इवेंट कल, 20 मई की रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Android 16, Google Gemini AI
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.