Google अपने कर्मचारियो को फ्री दे रही है 25 km रेंज वाला Unagi Model One इलेक्ट्रिक स्कूटर

Unagi Model One इलेक्ट्रिक स्कूटर की रिटेल कीमत 990 डॉलर (लगभग 75,000 रुपये) है। 

विज्ञापन
अपडेटेड: 7 अप्रैल 2022 17:54 IST
ख़ास बातें
  • Google ने Unagi के साथ मिलकर "Ride Scoot" प्रोग्राम शुरू किया है
  • अमेरिकी कर्मचारियों को Unagi के ई-स्कूटर का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा
  • 49 डॉलर का सब्सक्रिप्शन और 50 डॉलर की साइन-अप फीस होगी रिंबर्स

Unagi Model One इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 990 डॉलर (लगभग 75,000 रुपये) है

Google ने अपने कर्मचारियों के लिए ऑफिस के दरवाज़े खोल दिए हैं। कोरोनावायरस महामारी के शुरू होने के साथ सर्च दिग्गज ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कह दिया था और आखिरकार दो साल बाद कंपनी ने कर्मचारियों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर बोनस के रूप में Google अपने कर्मचारियों को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटर भी दे रहा है। जी हां, गूगल ने अपने कर्मचारियों को ई-स्कूटर देने के लिए Unagi से साझेदारी की है, जो एक दिग्गज ई-स्कूटर निर्माता कंपनी है।

The Verge के अनुसार, Google ने Unagi के साथ मिलकर "Ride Scoot" नाम का एक नया प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें Google के ज्यादातर अमेरिका-आधारित कर्मचारियों को Unagi Model One स्कूटर के मासिक सब्सक्रिप्शन का प्रतिपूर्ति (रिंबर्समेंट) मिलेगा। Model One इलेक्ट्रिक स्कूटर की रिटेल कीमत 990 डॉलर (लगभग 75,000 रुपये) है। 

रिपोर्ट आगे बताती है कि Unagi अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए 49 डॉलर (करीब 3,700 रुपये) का मंथली सब्सक्रिप्शन लेती है। इसके अलावा, एक 50 डॉलर की साइन-अप फीस भी होती है। Unagi हर Google कर्मचारी को मुफ्त स्कूटर नहीं देगा। Unagi ने Google के कई कार्यालयों में बूथ स्थापित करने की योजना बनाई है, ताकि कर्मचारियों को मासिक स्कूटर सब्सक्रिप्शन के लिए $44.10 प्रति माह की रियायती दर पर साइन अप किया जा सके, साथ ही $50 साइन-अप फीस होगी, जिसकी कुल राशि Google द्वारा पूरी तरह से रिंबर्स की जाएगी। 

आगे बताया गया है कि स्कूटर सब्सक्रिप्शन को गूगल के इंटरनल कर्मचारी पोर्टल में ट्रांस्पोर्टेशन विकल्प के रूप में भी जोड़ा जाएगा। कर्मचारियों को अपने मंथली सब्सक्रिप्शन को पूरी तरह से रिंबर्स कराने के लिए हर महीने कम से कम 9 बार आने जाने के लिए स्कूटर का इस्तेमाल करना होगा।
Advertisement

Model One इलेक्ट्रिक स्कूटर एक हल्का डुअल-मोटर स्कूटर है, जिसकी टॉप स्पीड 20mph (करीब 32km/h) है और यह सिंगल चार्ज में 15.5 मील (करीबव 25km ) की रेंज है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter, Google, Unagi Model One
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.