Google Doodle ने Alan Rickman को किया याद, Harry Potter, Die Hard जैसी फिल्मों में दी जबरदस्त परफॉर्मेंस

एलन रिकमैन का जन्म 21 फरवरी 1946 को इंग्लैंड के वेस्ट लंदन में हुआ था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2023 10:41 IST
ख़ास बातें
  • उन्हें शुरू से ही पेंटिंग करने का शौक था।
  • एलन रिकमैन को कई मशहूर फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है।
  • फिल्म Die Hard में रिकमैन ने एक अपराधी मास्टरमाइंड का रोल प्ले किया।

एलन रिकमैन का जन्म 21 फरवरी 1946 को इंग्लैंड के वेस्ट लंदन में हुआ था।

Google Doodle Alan Rickman: गूगल आज डूडल के माध्यम से हॉलीवुड एक्टर एलन रिकमैन को याद कर रहा है। एलन रिकमैन को कई मशहूर फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। Harry Potter और Die Hard जैसी फिल्मों में उनकी जबरदस्त परफॉरमेंस को आज भी याद किया जाता है। गूगल ने आज के दिन का महत्व बताते हुए लिखा है कि 1987 में आज ही के दिन रिकमैन ने Les Liaisons Dangereuses नामक नाटक में रोल प्ले किया था जो उनके करियर की मजबूत शुरुआत के रूप में याद किया जाता है। आइए इनके बारे में कुछ और बातें जानते हैं।

एलन रिकमैन का जन्म 21 फरवरी 1946 को इंग्लैंड के वेस्ट लंदन में हुआ था। उन्हें शुरू से ही पेंटिंग करने का शौक था। इसलिए उनके माता-पिता और उनके शिक्षकों ने उनको कला के क्षेत्र में ही आगे बढ़ने की सलाह दी। Google के अनुसार, आगे चलकर उन्होंने एक्टिंग को चुना। वो पहले स्कूल में होने वाले नाटकों में भाग लेते थे। उसके बाद उन्होंने कॉलेज के दिनों में ग्राफिक डिजाइन को भी स्टडी किया। चेलसा कॉलेज ऑफ आर्ट एंड डिजाइन से स्नातक होने के बाद उन्होंने अपनी डिजाइन कंपनी की शुरुआत की। 

26 साल की उम्र में उन्होंने कंपनी को छोड़ा और अपना पूरा ध्यान एक्टिंग पर लगा दिया। इसके कुछ सालों बाद उन्होंने रॉयल शेक्सपीयर कंपनी को जॉइन कर लिया जहां वे The Tempest and Love's Labour's Lost में नजर आए। 1985 में Les Liaisons Dangereuses नामक नाटक के लिए उन्होंने पुरस्कार मिला। इसके बाद से उन्हें फिल्मों के लिए भी ऑफर मिलने लगे। 

फिल्म Die Hard में रिकमैन ने एक अपराधी मास्टरमाइंड हेंस ग्रूबर का रोल प्ले किया। इसे सिनेमा के इतिहास में अब तक सबसे शानदार विलेन कैरेक्टर माना जाता है। उसके बाद फिल्म Robin Hood: Prince of Thieves में भी उन्हें ऐसा ही एक रोल मिला। इसके बाद उनके फिल्मी करियर की उड़ान शुरू हो गई। 1996 में Rasputin: Dark Servant of Destiny के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिला। 2001 में वह फिल्म Harry Potter and the Philosopher's Stone में नजर आए। उनकी परफॉर्मेंस को इतना पसंद किया गया कि वे इसकी अगली सात किश्तों में भी नजर आए। सिनेमा में उनके योगदान के लिए गूगल ने उन्हें याद किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  11. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.