Google Doodle: 'दुनिया की सबसे तेज महिला' को गूगल ने किया याद, जानें कौन थीं 'रॉकेट कार' चलाने वाली Kitty O’Neil

70 के दशक में वह फिल्मों और टीवी सीरियल्स के लिए स्टंट करने लगीं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मार्च 2023 10:38 IST
ख़ास बातें
  • Google ने Doodle के जरिए आज किट्टी ऑनील को याद किया है।
  • आज उनका 77वां जन्मदिन है।
  • किट्टी को दुनिया की सबसे फास्ट वूमेन का टाइटल प्राप्त है।

गूगल ने डूडल के माध्यम से किट्टी को दुनिया की सभी महिलाओँ को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद कहा है। 

Photo Credit: Google

Google ने Doodle के जरिए आज किट्टी ऑनील को याद किया है। आज उनका 77वां जन्मदिन है। किट्टी को दुनिया की सबसे फास्ट वूमेन यानि कि दुनिया की सबसे तेज महिला का टाइटल प्राप्त है। आज के गूगल डूडल को गेस्ट आर्टिस्ट Meeya Tjiang ने बनाया है जो Kitty O'Neil को समर्पित है। Kitty O'Neil को अमेरिका की स्टंट परफॉर्मर के रूप में जाना जाता है। वह रॉकेट ईंधन से चलने वाले सबसे तेज व्हीकल को चलाने के लिए भी मशहूर हुईं। आइए आपको किट्टी के बारे में कुछ और रोचक तथ्यों से रूबरू करवाते हैं। 

Kitty O'Neil का जन्म आज ही के दिन यानि कि 24 मार्च को सन् 1946 में अमेरिका में हुआ था। बतौर गूगल, जन्म के कुछ शुरुआती महीनों के भीतर ही उनको कई बीमारियों ने घेर लिया और उन्हें बहुत तेज बुखार आया। इसी दौरान उनकी सुनने की शक्ति चली गई और किट्टी बहरी हो गईं। लेकिन इतनी कम उम्र में भी बड़ा झटका झेलने के बाद भी उन्होंने जिंदगी से हार नहीं मानी। 
किट्टी ने कई तरह के कम्युनिकेशन माध्यमों को सीखा। उन्होंने लिप रीडिंग और स्पीकिंग का तरीका अंत में चुना और जिंदगी में आगे बढ़ीं। आगे चलकर उन्होंने अपने भीतर ड्राइविंग के क्रेज को खोजा। लेकिन यहां भी उन्हें किस्मत से बड़ी चोट लगी और उनकी कलाई में आई चोट ने उनको एक और झटका दिया। बावजूद इसके उन्होंने अपने सपने का पीछा नहीं छोड़ा। ओनील ने हाई स्पीड स्पोर्ट्स में हाथ आजमाना जारी रखा और वॉटर स्कींग व मोटरसाइकिल रेसिंग में भाग लेती रहीं। 

Advertisement
70 के दशक में वह फिल्मों और टीवी सीरियल्स के लिए स्टंट करने लगीं। उन्होंने The Bionic Woman (1976), Wonder Woman (1977-1979) और The Blues Brothers (1980) के लिए इस तरह के कई स्टंट किए। वह Stunts Unlimited में शामिल होने वाली पहली महिला बनीं। Stunts Unlimited हॉलीवुड के टॉप स्टंट परफॉर्मर्स की ऑर्गेनाइजेशन है, जिसमें किट्टी ऑनील पहली महिला के रूप में शामिल हुई थीं। 

किट्टी ऑनील को 1976 में 'फास्टेस्ट वूमेन अलाइव' का खिताब दिया गया। उन्होंने रॉकेट पावर से चलने वाली सुपरफास्ट कार Motivator को भी चलाया और इसमें एक रिकॉर्ड सेट किया। अब लगने लगा कि वह पुरुषों के रिकॉर्ड भी तोड़ सकती थीं। लेकिन कहा जाता है कि उनके स्पॉन्सर्स ने किट्टी को इसकी इजाजत नहीं दी। किट्टी ने इसके लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी लेकिन उनको यहां सफलता नहीं मिली। उसके बाद 1979 में किट्टी के जीवन पर आधारित एक बायोपिक Silent Victory: The Kitty O'Neil Story भी रिलीज की गई। गूगल ने डूडल के माध्यम से किट्टी को दुनिया की सभी महिलाओँ को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद कहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kitty O Neil, fastest woman alive, Google, Doodle

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.