Google ने LGBTQ+ को सपोर्ट करने वाले मशहूर डांसर का बनाया Doodle, जानें कौन थे Willi Ninja

Google ने Doodle में आज एक वीडियो शेयर किया है, जिसे Rob Gilliam ने तैयार किया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जून 2023 09:24 IST
ख़ास बातें
  • Google ने आज का Doodle विली निंजा (Willi Ninja) को समर्पित किया है।
  • विली निंजा एक मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर के रूप में जाने जाते हैं।
  • विली ने 1980 और 90 के दशक में LGBTQ+ के लिए काम किया।

विली निंजा एक मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर के रूप में जाने जाते हैं जो LGBTQ समुदाय से जुड़े थे।

Photo Credit: Google

Google ने आज का Doodle विली निंजा (Willi Ninja) को समर्पित किया है। विली निंजा एक मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने लेस्बियन, गे, बायसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, क्वीर, जिसे संक्षिप्त में LGBTQ+ भी कहते हैं, के लिए आगे की राह दिखाई। खासतौर पर उन्हें LGBTQ+ Black व Latino के लिए आवाज उठाने के लिए याद किया जाता है। विली को गॉडफादर ऑफ वोगुइंग (Godfather of Voguing) कहा जाता है, जो कि एक डांस आर्ट है। 

आधुनिक समाज में महिला-पुरुष के अलावा भी महिला-महिला और पुरुष-पुरुष के संबंधों को कुछ हद तक पहचान मिलना शुरू हो गई है। साथ ही बदलते समय के साथ ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के अधिकारों को भी तवज्जो दी जा रही है। लेकिन, विली ने उस समय इन लोगों के लिए काम किया जब इस तरह की विचारधारा को समाज में बड़ा अपराध माना जाता था, यहां तक कि कुछ देशों में इसके लिए कड़ी सजा का भी प्रावधान था। विली ने 1980 और 90 के दशक में इस तरह के समुदाय के लिए काम किया। 

Google ने Doodle में आज एक वीडियो शेयर किया है, जिसे Rob Gilliam ने तैयार किया है, इसे Xander Opiyo ने एडिट किया है, और म्यूजिक Vivacious का है। इसमें जो डांस परफॉर्मर दिखाई दे रहे हैं, वे The Iconic House of Ninja के वर्तमान सदस्य हैं। The Iconic House of Ninja समुदाय को विली निंजा ने ही बनाया था जो LGBTQ+ Black को प्रेजेंट करता है। 1990 में इसी दिन पेरिस इज बर्निंग (Paris is Burning) नाम की एक डॉक्यूमेंट्री को अमेरिका में NewFest New York LGBT Film Festival में दिखाया गया था। जिसमें Willi और Iconic House of Ninja को दिखाया गया था।  

Google ने आज का Doodle विली निंजा (Willi Ninja) को समर्पित किया है।


Willi Ninja का जन्म 1961 में, 12 अप्रैल को हुआ था। उनकी मां ने उन्हें उनकी LGBTQ से जुड़ी पहचान को सपोर्ट किया। उन्होंने ही विली को डांस में उनकी रुचि को आगे ले जाने के लिए प्रेरित किया। कहा जाता है कि उनकी मां के पास इतने पैसे नहीं होते थे जिससे वह विली को महंगी डांस क्लासेज दिला सकें, लेकिन उन्होंने खुद ही उनको डांस स्टेप्स सीखने में मदद की, जिसकी बदौलत वो एक महान डांसर बन पाए। 

विली ने उसके बाद आर्ट ऑफ वॉगुइंग में मास्टरी की। यह एक ऐसा डांस स्टाइल है जिसमें जटिल मार्शिअल आर्ट के साथ फैशन पोज को भी मिक्स किया जाता है। House of Ninja को विली ने 1982 में बनाया था। मशहूर होने के बाद भी वे हाउस के सदस्यों को सपोर्ट करते रहे। प्रसिद्धि पाने के बाद विली ने फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी काम करना शुरू किया। Madonna और Jean-Paul Gaultier जैसी मशहूर हस्तियां भी उनके डांस स्टेप्स को फॉलो करती थीं। 
Advertisement

विली को उन चुनिंदा हस्तियों में गिना जाता है जिन्होंने सबसे पहले HIV/AIDS के बारे में बात करना, लोगों को जागरूक करना और उसकी रोकथाम के लिए काम करना शुरू किया। इस तरह की बीमारियों को समाज में कलंक के रूप में देखा जाता था, जिसके लिए विली ने लोगों को जागरूक करने की मुहिम चलाई। इसलिए गूगल ने विली को डांस में उनके योगदान, और ब्लैक तथा लैटिनो एलजीबीटीक्यू प्लस कम्युनिटी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने और सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.