Google ने कुछ इस अंदाज में मनाया नया साल, नए Doodle से दी शुभकामनाएं

2023 खत्म हो गया है और 2024 की शुरुआत हो गई है। हर साल की तरह Google ने इस साल एक एनिमेटेड डूडल शेयर करके 2024 के आगाज को दर्शाया है।

Google ने कुछ इस अंदाज में मनाया नया साल, नए Doodle से दी शुभकामनाएं

Photo Credit: Google

Google Doodle

ख़ास बातें
  • 2023 खत्म हो गया है और 2024 की शुरुआत हो गई है।
  • Google ने इस साल एक एनिमेटेड डूडल शेयर करके 2024 का आगाज किया है।
  • दुनिया भर के कई देशों ने 2023 को अलविदा कहा और 2024 में प्रवेश किया।
विज्ञापन
2023 खत्म हो गया है और 2024 की शुरुआत हो गई है। हर साल की तरह Google ने इस साल एक एनिमेटेड डूडल शेयर करके 2024 के आगाज को दर्शाया है। आज का Google डूडल नए साल की खुशियों को लेकर आया है। Google सर्च वेबसाइट पर नए साल की शुरुआत में डूडल में कलरफुल लोगो और स्माइली आइकन नजर आया है।

यह डूडल नए साल की अच्छी शुरुआत के लिए कुछ चमक और रंगों को लाया है। दुनिया भर में लोग अपने न्यू ईयर रेजोल्यूशन का प्लान बना रहे हैं। लोग सफलता, प्यार, खुशी और हर अच्छी चीज की कामना कर रहे हैं, इसी बीच गूगल ने शुभकामनाएं देने का अलग अंदाज अपनाया। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, 1 जनवरी साल का पहला दिन होता है। नए साल की पूर्व संध्या को कई देशों में पुराने साल का दिन या सेंट सिल्वेस्टर दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

दुनिया भर के कई देशों ने 2023 को अलविदा कहा और 2024 में प्रवेश किया जो कि आशा, सकारात्मकता और सफलता के 12 नए महीनों की शुरुआत का संकेत है। Google ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट में कैप्शन दिया, "3..2..1..अगले साल में जाने का समय आ गया है। हमारी ओर से आपको नए साल की शुभकामनाएं।"
आपको बता दें कि Google Doodle एक थीम वाला डिजाइन है जिसका इस्तेमाल सर्च इंजन द्वारा अपने होमपेज पर खास मौकों को दर्शाने के लिए किया जाता है। Google खास मौकों के लिए क्रिएटिव और इंटरैक्टिव डूडल प्रदान करने के लिए जाना जाता है। Google ने मशहूर लोगों, उनकी उपलब्धियों समेत काफी कुछ का जश्न मनाने के लिए भी डूडल का इस्तेमाल किया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Doodle, Google, 2024, New Year
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »