Google IO Event 2023 : ‘गूगल सर्च’ में भी AI की एंट्री, गूगल बार्ड vs ChatGPT से कितना है अलग?

Google IO Event 2023 : कोई भी जानकारी पाने के लिए लोग ‘गूगल सर्च’ इस्‍तेमाल करते हैं। यह अब एडवांस होने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 मई 2023 14:39 IST
ख़ास बातें
  • गूगल प्रोडक्‍ट्स में होगा एआई का ज्‍यादा सपोर्ट
  • गूूगल सर्च का अंदाज भी बदलने वाला है
  • एआई आधारित जवाब रिजल्‍ट्स में टॉप पर आएंगे

कुछ समय बाद आपको ‘गूगल सर्च’ में एआई की ओर से दिए जाने वाले जवाब भी मिलेंगे।

Google IO Event 2023 : टेक दिग्‍गज ‘गूगल' के सालाना आई/ओ इवेंट में सबकी नजरें नए गैजेट्स पर टिकी रहीं, लेकिन  कंपनी के लिए एक प्रमुख विषय आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) भी था। गूगल ने अपने इरादे साफ कर दिए कि उसके तमाम प्रोडक्‍ट्स में आने वाले दिनों में AI का सपोर्ट होगा। उदाहरण के लिए, कोई भी जानकारी पाने के लिए लोग ‘गूगल सर्च' इस्‍तेमाल करते हैं। यह अब एडवांस होने जा रहा है। कुछ समय बाद आपको ‘गूगल सर्च' में एआई की ओर से दिए जाने वाले जवाब भी मिलेंगे। इसे सर्च जेनरेटिव एक्‍सपीरियंस (SGE) कहा जाता है। हालांकि गूगल के पास ‘google BARD' भी है। यह चैटजीपीटी (ChatGPT) की तरह ही एक चैटबॉट है। दोनों का काम लोगों के सवालों के जवाब देना है। नया ‘गूगल सर्च', ‘गूगल बार्ड' और चैटजीपीटी से कैसे अलग होगा, आइए जानते हैं। 
 

कब करें गूगल सर्च और कब लें बार्ड की मदद

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कहना है कि कोई भी इन्‍फर्मेशन मसलन- खरीदारी से जुड़ी जानकारी के लिए ‘Google सर्च' का इस्‍तेमाल किया जाना चाहिए। वहीं, बार्ड या चैटजीपीटी चैटबॉट हैं, जो मानवीय अंदाज में बातचीत कर सकते हैं। बार्ड का इस्‍तेमाल क्रिएटिव सहयोग के लिए होना चाहिए जैसे कि कोई सॉफ्टवेयर कोड जेनरेट करना हो या किसी फोटो का कैप्‍शन लिखने में मदद चाहिए हो। 
Advertisement
 

सर्च रिजल्‍ट्स में दिखेगा अंतर 

रिपोर्ट के अनुसार, सर्च जेनरेटिव एक्‍सपीरियंस (SGE) शुरू होने के बाद गूगल का होम पेज पहले जैसा ही नजर आएगा। मुख्‍य अंतर उत्तरों में दिखाई देगा। जब गूगल सर्च में एआई का इस्‍तेमाल शुरू हो जाएगा तो रिजल्‍ट पेज में टॉप पर एआई-जेनरेटेड रेस्‍पॉन्‍स दिखाई देगा। वेबसाइटों के ट्रेड‍िशनल लिंक्‍स उसके बाद आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, अगर कोई यूजर मौसम की जानकारी चाहता है, तो उसे सर्च में उसे मौसम के 8 दिनों का पूर्वानुमान नजर आएगा। वहीं, यह सर्च करने पर कि कैलिफोर्निया में कौन सी आउटफ‍िट पहननी है? यूजर को एआई की तरफ से दिया गया जवाब पहले दिखाई देगा।  
 

‘कन्‍वर्सेशनल मोड' भी होगा शुरू 

इसके अलावा, यूजर अब ‘कन्‍वर्सेशनल मोड' को भी इनेबल कर सकेंगे। यह बार्ड और चैटजीपीटी की तरह है और यूजर्स के पुराने सवालों को याद रखता है ताकि यूजर आगे के सवाल आसानी से पूछ पाएं। गूगल का कहना है कि उसने ‘कन्‍वर्सेशनल मोड' को चैटबॉट की तरह नहीं बनाया है। मोड का मकसद सिर्फ सर्च रिजल्‍ट्स को बेहतर बनाना है। 
 

कब आएगा नया ‘गूगल सर्च'

नया गूगल सर्च अभी नहीं आया है। आने वाले हफ्तों में इसे सीमित रूप में शुरू किया जाएगा। इस दौरान गूगल नए ‘सर्च' को मॉनिटर भी करेगी। वहीं, गूगल बार्ड दुनिया के 180 देशों में उपलब्‍ध है और हर कोई इसे इस्‍तेमाल कर सकता है। कंपनी की तैयारी करीब 40 भाषाओं में गूगल बार्ड को एक्‍सपेंड करने की है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.