GoFirst की फ्लाइट 9 मई तक रद्द, रिफंड को लेकर कंपनी ने दिया ये बयान

एयरलाइन ने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है कि उसका ऑपरेशन कब शुरू होगा। निश्चित तौर पर इससे लोग आने वाली तारीखों के लिए बुकिंग करने से डर रहे होंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मई 2023 19:16 IST
ख़ास बातें
  • GoFirst ने 9 मई तक सभी टिकट को रद्द किया
  • कंपनी सभी को पूरा रिफंड देगी
  • ऑपरेशन शुरू होने की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं
एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) ने 9 मई तक के लिए अपनी सभी उड़ानों को कैंसल कर दिया है। एयरलाइन ने मंगलवार को कहा कि उसने कैश की भारी कमी के कारण दिवालियापन के लिए फाइल किया है और 3 मई से कम से कम तीन दिनों के लिए उसकी सभी उड़ानें निलंबित रहेंगी। इस घोषणा के बाद से बुकिंग करा चुके लोगों को इस बात की चिंता है कि उनका पैसा वापस आएगा कि नहीं। इसके लिए Go First ने बयान जारी किया है।

DGCA का कहना है कि 15 मई तक के लिए गो फर्स्ट की बुकिंग रोक दी गई है। इससे पहले गो फर्स्ट ने फंड की दिक्कतों के बीच 3, 4 और 5 मई तक के लिए अपनी फ्लाइट्स निलंबित करने की घोषणा की थी। डीजीसीए के अनुसार एयरलाइन टिकट बुकिंग का पैसा लौटाने या फिर मौजूदा टिकट पर भविष्य में यात्रा के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति देने पर विचार कर रही है। Go First का कहना है कि ऑपरेशनल वजहों से फलाइट्स को रद्द किया गया है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर कंपनी ने नोटिस जारी करते हुए लिखा है, "भुगतान के मूल मोड में फुल रिफंड जारी किया जाएगा। हम स्वीकार करते हैं कि उड़ान रद्द होने से आपके यात्रा की योजना बाधित हो सकती है और हम हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
 

हालांकि, एयरलाइन ने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है कि उसका ऑपरेशन कब शुरू होगा। निश्चित तौर पर इससे लोग आने वाली तारीखों के लिए बुकिंग करने से डर रहे होंगे।
Advertisement

GoFirst ने कहा है कि अगर किसी भी यात्री को टिकट रिफंड से संबंधित या कोई अन्य जानकारी चाहिए, तो वे कंपनी के आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर 1800 2100 999 पर कॉल कर सकते हैं या feedback@flygofirst.com पर ईमेल भेज सकते हैं।
Advertisement

गो फर्स्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कौशिक खोना ने कंपनी के कर्मचारियों से कहा है कि प्रैट एंड व्हिटनी इंजन में बार-बार आने वाली दिक्कतों की वजह से आज एयरलाइन के सामने यह संकट पैदा हुआ है। खोना ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि एयरलाइन इस स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है और उनको लेकर चिंतित है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GoFirst, GoFirst Ticket Refund
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  2. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  2. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  3. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  4. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  5. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  6. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  7. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  8. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  9. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  10. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.