GNCAP: 2023 में ये हैं भारत में सबसे सेफ कार, मिली 5-स्टार रेटिंग

इस साल Maruti Suzuki Alto K10 और Wagon-R ने भी क्रैश टेस्ट में हिस्सा लिया था, जिन्हें एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में क्रमश: 2 स्टार व शून्य स्टार और 1 स्टार और शून्य स्टार मिले हैं।

GNCAP: 2023 में ये हैं भारत में सबसे सेफ कार, मिली 5-स्टार रेटिंग

Photo Credit: GNCAP

ख़ास बातें
  • 5-स्टार लेने वाली कारों में Safari/Harrier, Verna, Virtus/Slavia शामिल है
  • इस साल Maruti Suzuki Alto K10 और Wagon-R ने भी क्रैश टेस्ट में हिस्सा लिय
  • Maruti की दोनों कारों को सेफ्टी रेटिंग में मैक्सिमम 2 स्टार मिले हैं
विज्ञापन
ग्लोबल न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम (GNCAP) ने 2023 के लिए उन भारतीय कारों की रेटिंग रिलीज की है, जिन्हें इस असेसमेंट प्रोग्राम में फुल रेटिंग मिली है। इस असेसमेंट में कार के फ्रंट और साइड क्रैश टेस्ट शामिल है। टेस्ट में Tata Motors की दो कारों के साथ-साथ Hyundai, Volkswagen और Skoda की एक-एक कार शामिल हैं। बता दें कि Tata की Safari और Harrier SUVs ने भारत न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम (B-NCAP) में भी 5-स्टार रेटिंग्स हासिल की हैं। किन कारों ने GNCAP 2023 टेस्ट में पांच स्टार हासिल किए हैं, उनके बारे में बात करने से पहले आपको बता दें कि इस साल Maruti Suzuki Alto K10 और Wagon-R ने भी क्रैश टेस्ट में हिस्सा लिया था, जिन्हें एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में क्रमश: 2 स्टार व शून्य स्टार और 1 स्टार और शून्य स्टार मिले हैं।
 

GNCAP 2023: cars in India with full ratings

 

Tata Safari / Harrier

Tata Motors की Safari और Harrier ने इस साल GNCAP में 5-Stars स्कोर किया है। एडल्ट टेस्ट में कार को 34 में से 33.05 स्कोर मिला और चाइल्ड सेफ्टी टेस्ट में इन कारों ने 49 में से 45.00 स्कोर हासिल किया। दोनों ही कारें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट, 3-पॉइन्ट सीटबेल्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और सबसे अहम 'रोलओवर मिटिगेशन' से लैस आते हैं।

बता दें कि Tata Motors ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि हाल ही में लॉन्च की गई हैरियर (Tata Harrier) और सफारी (Tata Safari) के फेसलिफ्ट मॉडल्स को Bharat-NCAP क्रैश टेस्ट से पांच स्टार (Tata 5 Star ratings) मिले हैं। इसी के साथ ये दोनों Tata SUVs भारत में नए स्थापित न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (B-NCAP) में फुल स्कोर प्राप्त करने वाले पहले मॉडल्स बन गए हैं, जिसमें वयस्क यात्री सुरक्षा और बाल यात्री सुरक्षा दोनों कैटेगरी शामिल हैं। B-NCAP भारत का अपना कार क्रैश टेस्ट प्रोग्राम है, जिसे 1 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च किया गया था। यह प्रोग्राम भारत में कारों के सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था। B-NCAP के तहत, भारत में बेची जाने वाली सभी कारों को क्रैश टेस्ट किया जाएगा। इन टेस्ट में कारों की सुरक्षा के तीन पहलुओं - वयस्क यात्री सुरक्षा (AOP), बाल यात्री सुरक्षा (COP) और सुरक्षा सहायता प्रणालियां (SAS) का मूल्यांकन किया जाएगा।
 

Hyundai Verna

कुछ चुनिंदा कारों की लिस्ट में एक Hyundai Verna भी थी, जिसने ग्लोबल NCAP में फुल रेटिंग हासिल की है। स्कोर की बात करें, तो इसने एडल्ट सेफ्टी टेस्ट में 34 में से 28.18 स्कोर हासिल किया है और चाइल्ड टेस्ट में इसे 49 में से 42.00 स्कोर मिला है। नई Hyundai Verna सेफ्टी के मामले में किसी से कम नहीं है। इसमें 30 से ज्यादा स्टैंडर्ड सुरक्षा फीचर्स और कुल 65 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। कार में 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल, तीन-पॉइंट सीटबेल्ट्स, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक/अनलॉक, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और लेन चेंज इंडिकेटर शामिल हैं।
 

Volkswagen Virtus / Skoda Slavia

Volkswagen Virtus और Skoda Slavia एक प्रकार से समान ही कार हैं, जिनमें एक समान इंजन मिलता है और ये दोनों ही एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं। हालांकि, दोनों के डिजाइन और फीचर्स में अंतर हैं। GNCAP 2023 में दोनों कारों को पांच स्टार मिले हैं। स्कोर की बात करें, तो दोनों ने एडल्ट सेफ्टी टेस्ट में 34 में से 29.71 और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 42.00 स्कोर हासिल किए हैं।

इन दोनों कारों में भी 6 एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल, तीन-पॉइंट सीटबेल्ट्स, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक/अनलॉक, स्पीड लिमिटर, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और लेन चेंज इंडिकेटर शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C81 Pro में मिल सकता है 6.9 इंच LCD डिस्प्ले, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Android 17 आ गया! Beta 1 का रोलआउट शुरू, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा पहला अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल
  3. Xiaomi Watch 5 का ग्लोबल लॉन्च जल्द! कलर वेरिएंट्स, प्राइस का खुलासा
  4. Google Chrome में Android के लिए आया बड़े काम का फीचर!
  5. फोन में नहीं आ रहा फास्ट इंटरनेट? 3 स्टेप्स से चुटकी में समाधान
  6. 2000 फुट चौड़ा, 2026 का सबसे बड़ा एस्टरॉयड आज धरती के सामने!
  7. 300W चार्जिंग, 24000mAh बैटरी वाला पारदर्शी पावर बैंक! Sharge 300 लॉन्च, जानें कीमत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Motorola फोन 10500 रुपये सस्ता! Amazon का धमाका
  9. Infinix Note 60 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. भारत के रिटेल मार्केट में बढ़ेगी Apple की मौजूदगी, मुंबई में जल्द खुलेगा दूसरा स्टोर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »