• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 1300 किलोमीटर रेंज देने वाली Geely की हाइब्रिड कार का बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन शुरू

1300 किलोमीटर रेंज देने वाली Geely की हाइब्रिड कार का बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन शुरू

यह दुनिया का पहला 3 गियर हाइब्रिड इलेक्ट्रिक ड्राइव DHT प्रो मॉडल है।

1300 किलोमीटर रेंज देने वाली Geely की हाइब्रिड कार का बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन शुरू

पिछले महीने के आखिर से DHT प्रो माइक्रोन फैक्ट्री में इसका प्रोडक्‍शन शुरू हुआ है।

ख़ास बातें
  • यह दुनिया का पहला 3 गियर हाइब्रिड इलेक्ट्रिक ड्राइव DHT प्रो मॉडल है
  • पिछले महीने से DHT प्रो माइक्रोन फैक्ट्री में इसका प्रोडक्‍शन शुरू हुआ है
  • इसका इंजन सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्‍पीड पकड़ सकता है
विज्ञापन
चीन की ऑटोमेकर Geely Auto Group ने उसकी लेटेस्‍ट कार का बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन शुरू कर दिया है। कंपनी ने खुद इसकी घोषणा की है। यह दुनिया का पहला 3 गियर हाइब्रिड इलेक्ट्रिक ड्राइव DHT प्रो मॉडल है। पिछले महीने के आखिर से DHT प्रो माइक्रोन फैक्ट्री में इसका प्रोडक्‍शन शुरू हुआ है। Geely की यह हाइब्रिड कार सिर्फ 4.3 लीटर ईंधन में 100 किलोमीटर तक जा सकती है। इसका इंजन सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्‍पीड पकड़ सकता है।

गिजमोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने बताया है कि नए हाइब्रिड मॉडल में रेथियॉन जिंकिंग Hi-X 3-गियर हाइब्रिड इलेक्ट्रिक ड्राइव DHT प्रो और DHE 15 की खूबियां हैं। यह एक हाइब्रिड इंजन है। दावा है कि यह इंजन दुनिया में सबसे ज्‍यादा थर्मल क्षमता देता है। मॉडल का नाम जिंग्यु-L रेथियॉन Hi-X ऑयल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड वर्जन है। यह सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्‍पीड पकड़ सकता है और इसकी अधिकतम क्रूज रेंज 1300 किलोमीटर है।

खास बात यह भी है कि Geely की हाइब्रिड कार सिर्फ 4.3 लीटर ईंधन में 100 किलोमीटर तक जा सकती है। यह मॉडल DHE 15 हाइब्रिड स्पेशल इंजन से लैस है, जो 43.32 प्रतिशत की थर्मल दक्षता के साथ-साथ 110kW का पावर आउटपुट और 225 N/m का मैक्सिमम टॉर्क देता है। Geely के अनुसार, जब गाड़ी 20 किमी प्रति घंटा से कम की स्‍पीड से चल रही होती है, तो गाड़ी के इंजन प्‍योर इलेक्ट्रिक ड्राइविंग मोड में चला जाता है। 

इस तरह यह चालाकी के साथ ईंधन की खपत को कम करने में मदद कर सकता है। वहीं, जब गाड़ी 20 किमी/घंटा और 70 किमी/घंटा के बीच की गति से चलती है, तो तीसरा गियर इलेक्ट्रिक ड्राइव ट्रांसमिशन DHT प्रो इलेक्ट्रिक और ऑयल ड्राइविंग दोनों के साथ शुरू होता है। यानी गाड़ी इलेक्ट्रिक और ईंधन दोनों की पावर मिलती है। जब गाड़ी 80 किमी/घंटा से अधिक की स्‍पीड से दौड़ने लगती है, तो DHT प्रो कार की गियर स्‍पीड बदलता है और टॉर्क को बढ़ाते हुए उसे 4920 N/m तक लेकर जाता है। 

जिस तरह कंपनी ने बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन शुरू किया है, उससे यह माना जा सकता है कि अगले साल लोगों को कार की डिलिवरी मिलनी शुरू हो जाएगी। कार किस प्राइस रेंज में दस्‍तक देगी, इस पर फ‍िलहाल कुछ भी स्‍पष्‍ट नहीं है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Geely, geely hybrid car, Production, China, Geely Auto Group
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »