Mobile Premier League (MPL) करेगा 50% कर्मचारियों की छंटनी

आपको बता दें कि पिछले महीने जीएसटी काउंसिल ने 50वीं बैठक में ऑनलाइन गेम्स, कसीनो और होर्स रेसिंग पर 28% टैक्स लगाने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अगस्त 2023 21:00 IST
ख़ास बातें
  • प्रोडक्ट टीम इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होगी
  • कंपनी के ऊपर टैक्स के रूप में 300-400 प्रतिशत का अतिरिक्त भार
  • जीएसटी काउंसिल ने 50वीं बैठक में 10% बढ़ा दिया था टैक्स

350 कर्मचारियों को निकाले जाने की बात सामने आई है। 

भारत का पॉपुलर ऑनलाइन गेम और फैंटेसी स्पोर्ट्स स्टार्टअप मोबाइल प्रीमियर लीग (Mobile Premier League) कथित तौर पर अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। प्लेटफॉर्म 50 प्रतिशत तक कर्मचारियों को घटा सकता है, ऐसी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सरकार ने ऑनलाइन गेम्स, जो रियल मनी पर आधारित हैं, के ऊपर 28 प्रतिशत टैक्स लगाया था। कहा जा रहा है कि इसी के चलते प्लेटफॉर्म ने कर्मचारियों की संख्या को कम करने का फैसला किया है। 

Mobile Premier League, जो कि बेंगलुरू आधारित फैंटेसी ऑनलाइन गेम है, ने कथित तौर पर कुछ समय पहले अपने कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में प्लेटफॉर्म ने आज यानि 8 अगस्त को अपने कर्माचारियों को एक औपचारिक मेल भेज दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रोडक्ट टीम इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होगी, जिसमें लगभग 60 कर्मचारियों को निकाला गया है। अभी तक इस बारे में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है कि कंपनी में कुल कितने कर्मचारी काम करते हैं। रिपोर्ट में 350 कर्मचारियों को निकाले जाने की बात सामने आई है। 
Advertisement

मोबाइल प्रीमियर लीग के फाउंडर और सीईओ साई श्रीनिवास ने कहा कि एमपीएल एक डिजिटल कंपनी है जिसमें वेरिएबल कॉस्ट के भीतर कर्मचारी, कंपनी के सर्वर और ऑफिस का इंफ्रास्ट्रक्चर आता है। इसलिए उन्हें इन खर्चों को नीचे लाने के लिए, और बिजनेस के चलते रहने के लिए कुछ कदम उठाने होंगे। नए टैक्स लागू होने के बाद कंपनी के ऊपर टैक्स के रूप में 300-400 प्रतिशत का अतिरिक्त भार पड़ गया है। इतना बड़ा बोझ पड़ने के कारण कंपनी कुछ कड़े और बेहद मुश्किल कदम उठा रही है।

आपको बता दें कि पिछले महीने जीएसटी काउंसिल ने 50वीं बैठक में ऑनलाइन गेम्स, कसीनो और होर्स रेसिंग पर 28% टैक्स लगाने का फैसला लिया था। इससे पहले ऑनलाइन गेमिंग से होने वाले फायदे पर कंपनियों को 18% टैक्स देना पड़ता था जिसे अब 10% बढ़ा दिया गया है। यह बढ़ा हुआ टैक्स कंपनियों पर बड़ा बोझ बढ़ा रहा है। इस बोझ को कम करने के लिए ही मोबाइल प्रीमियर लीग ने छंटनी का यह फैसला लिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MPL, MPL lay off

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.