सिंगल चार्ज में 1008 Km चलती है Aion LX Plus इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत और खासियतें

Aion LX Plus के टॉप एंड मॉडल में 144.4 kWh की क्षमता का बैटरी पैक मिलता है। कार के बैटरी पैक को GAC की खुद की तकनीक पर बनाया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जनवरी 2022 21:33 IST
ख़ास बातें
  • Aion LX Plus महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है
  • चीन में इसकी कीमत 459,600 युआन (लगभग 53.5 लाख रुपये) है
  • सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 1008 किलोमीटर तक दौड़ सकती है यह इलेक्ट्रिक कार

GAC Group का दावा है कि Aion LX Plus की NEDC रेंज 1000 किलोमीटर से ज्यादा है

चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी GAC ने Aion LX Plus इलेक्ट्रिक कार को चीन में पेश कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक कार (electric car) की सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त सिंगल चार्ज रेंज है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 1008 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। इसके टॉप एंड मॉडल में 144.4 kWh की कैपिसिटी है। कार की बैटरी  को GAC तकनीक पर बनाया गया है। इस वजह से यह आम बैटरियों के मुकाबले 20 फीसदी छोटी और 14 फीसदी हल्‍की बनी है। यह बैटरी 205Wh/kg का ऊर्जा घनत्व भी देती है।

Aion LX Plus के लॉन्च की घोषणा GAC ने अपने Weibo अकाउंट के जरिए की है। इस इलेक्ट्रिक कार की चीन में कीमत 459,600 युआन (लगभग 53.5 लाख रुपये) है और इसे चीन में खरीद के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। चीन में Tesla की बिक्री काफी बढ़ गई है, लेकिन कीमत और इसकी रेंज को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले समय में Tesla की इलेक्ट्रिक कारों को तगड़ी टक्कर मिलने वाली है।

जैसा कि हमने बताया, इसकी मुख्य खासियत इसकी रेंज है। Aion LX Plus के टॉप एंड मॉडल में 144.4 kWh की क्षमता का बैटरी पैक मिलता है। कार के बैटरी पैक को GAC की खुद की तकनीक पर बनाया गया है। यह आम बैटरियों के मुकाबले 20% छोटी और 14% हल्‍की है। यह बैटरी 205Wh/kg का ऊर्जा घनत्व देती है। इसकी मैक्सिमम रेंज 1008 किलोमीटर है।

इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। यह 225 हॉर्स पावर पैदा करती है और यह पावर दो स्पीड गियरबॉक्स के जरिए गाड़ी के सभी चार पहियों तक पहुंचती है। Aion LX Plus महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। GAC Group ने Guangzhou Auto Show 2021 में तीन इलेक्ट्रिक कार के कॉन्सेप्ट पेश किए थे। इनमें से फ‍िलहाल Aion LX Plus को लॉन्‍च किया जा चुका है। TIME और EMKOO नाम की कॉन्‍सेप्‍ट कारों के बारे में फ‍िलहाल कोई जानकारी नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.