फ्लिपकार्ट पर 'बिग दिवाली सेल' 25-28 अक्टूबर को

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2016 11:54 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट 21-28 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट दिवाली सेल आयोजित करने वाली है
  • सिटीबैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड होल्डर 15 प्रतिशत तक कैशबैक पा सकते हैं
  • फ्लिपकार्ट 20 से 24 अक्टूबर के बीच क्रैकर क्विज़ भी आयोजित कर रही है
फ्लिपकार्ट ने 2-6 अक्टूबर को बिग बिलियन डेज़ सेल का आयोजन किया था। सेल में ग्राहकों के लिए कई ऑफर पेश किए गए थे। कई एसबीआई कार्डधारकों ने तो इंस्टेंट डिस्काउंट भी फायदा उठाया होगा। अगर आप इस सेल का फायदा उठाने से चूक गए थे तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी इस बार 25-28 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल आयोजित करने वाली है।

अगले मंगलवार से फ्लिपकार्ट एक बार फिर स्मार्टफोन, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप, गेम, फैशन, टेलीविज़न सेट और अन्य प्रोडक्ट पर ऑफर देगी। 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक ग्राहक टीवी और छोटे व बड़े होम अप्लायंसेज खरीद सकते हैं। इस बार फ्लिपकार्ट ने सिटी बैंक के साझेदारी की है और सेल में सिटीबैंक क्रेडिट व डेबिट कार्डधारक 15 प्रतिशत (अधिकतम 6,000 रुपये) तक का कैशबैक पा सकते हैं। वहीं 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक सभी कैटेगरी पर बिग दिवाली सेल के तहत शानदार डील मिलेंगी।

संभव यह भी है कि इस बार के ऑफर पिछली सेल जितने शानदार ना हों। और कंपनी इस सेल में कुछ नए प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध कराए। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर दिवाली के मौके पर कई एक्सक्लूसिव लॉन्च भी होंगे। फ्लिपकार्ट 20 से 24 अक्टूबर के बीच क्रैकर क्विज़ भी आयोजित कर रही है जिसके तहत सवालों का जवाब देने पर 20 लोगों को हर दिन 1,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड जीतने का मौका मिलेगा।

आप सेल से पहले सारी तैयारियां कर लें, जैसे कि फ्लिपकार्ट पर लॉगइन करना, फोन पर फ्लिपकार्ट ऐप इंस्टॉल करना और पेमेंट पेज पर क्रेडिट कार्ड डिटेल पहले से स्टोर रखना। इन सारी बातों को ध्यान में रखकर आप सेल का भरपूर फायदा उठाया पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिल रहा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  2. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  4. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  5. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  6. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  8. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  9. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  10. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.