Flipkart Big Shopping Days Sale का आगाज़ 15 जुलाई से

Flipkart Big Shopping Days Sale: फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ का आगाज़ 15 जुलाई से होगा। सेल के दौरान ग्राहकों को कई प्रोडक्ट पर छूट और शानदार डील्स मिलेंगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 जुलाई 2019 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Shopping Days सेल 18 जुलाई तक
  • फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल 15 जुलाई सुबह 8 बजे से शुरू होगी
  • फ्रिज सेल के दौरान 6,790 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिकेंगे

Flipkart Offers on Mobile Phones: फ्लिपकार्ट सेल में स्मार्टफोन पर मिलेंगे ऑफर्स

Flipkart Big Shopping Days Sale का आगाज़ 15 जुलाई से होगा। फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल 18 जुलाई तक चलेगी, सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने एसबीआई बैंक से हाथ मिलाया है। इसका मतलब सेल के दौरान ग्राहकों को कई प्रोडक्ट पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल 15 जुलाई सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सेल के दौरान टीवी और एप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक की छूट और फैशन कैटेगरी के प्रोडक्ट पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा स्मार्टफोन पर भी शानदार डील्स मिलेंगी।

फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल में नोकिया 5.1 प्लस को डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। इसके अलावा Poco F1, इनफिनिक्स नोट 5 और वीवो वी 9 प्रो भी शानदार डील्स के साथ लिस्ट होंगे। वीवो वी11 प्रो, वीवो वी11 और ओप्पो एफ9 प्रो के साथ 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। सेल के दौरान लेनोवो और अल्काटेल टैबलेट 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। स्मार्टफोन की खरीद पर कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान 99 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिलेगा।

फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल में, टीवी पर 65 प्रतिशत तक की छूट के साथ अन्य शानदार डील्स मिलेगा। होम एप्लायंसेज 275 रुपये की शुरुआती कीमत, फ्रिज 6,790 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वाशिंग मशीन पर 50 प्रतिशत तक की भी छूट मिलेगी। फैशन प्रोडक्ट की बात करें तो जूतों पर 40 से 80 प्रतिशत तक, घड़ियों और बैग पर 80 प्रतिशत तक, शर्ट और जीन्स पर 50 से 80 प्रतिशत तक और हैंडबैग 999 रुपये से कम में उपलब्ध होंगे।

ब्यूटी एंड बेबी केयर सेगमेंट के प्रोडक्ट पर भी डिस्काउंट होगा और डील्स 99 रुपये से शुरू होंगी। ब्यूटी एंड ग्रूमिंग सेगमेंट के प्रोडक्ट पर 70 प्रतिशत तक की छूट, खिलौनों पर 80 प्रतिशत तक की छूट और ट्रेडमिल की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये होगी। फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल के लिए एक अलग से पेज़ बनाया गया है जहां आप डील्स के बारे में जान सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart Big Shopping Days Sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.