Flipkart Big Billion Days Sale शुरू होगी 27 सितंबर से, जानें टॉप ऑफर्स

Flipkart Big Billion Days Sale 2024 के दौरान Apple, Google और Samsung जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 सितंबर 2024 14:11 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट ने Flipkart Big Billion Days Sale 2024 की घोषणा कर दी है।
  • फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2024 सभी के लिए 27 सितंबर से शुरू होगी।
  • सेल के दौरान मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी, होम एप्लायंसेज पर छूट मिलेगी।

Flipkart Big Billion Days Sale 2024

Photo Credit: Flipkart

Flipkart ने आगामी फेस्टिव सीजन से पहले Flipkart Big Billion Days Sale 2024 की घोषणा कर दी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल की ऑफिशियल शुरुआत से पहले कई ऑफर्स के साथ-साथ मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी, होम एप्लायंसेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर डील्स की पेशकश कर रहा है। ग्राहक अन्य कैशबैक और ईएमआई डील्स के अलावा एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए भारी डिस्काउंट पा सकेंगे। आइए फ्लिपकार्ट डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Flipkart Big Billion Days Sale 2024 पर ऑफर:



फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2024 सभी ग्राहकों के लिए 27 सितंबर से शुरू होगी। हालांकि, फ्लिपकार्ट प्लस सब्सक्राइबर्स एक दिन पहले यानी 26 सितंबर को अर्ली एक्सेस पाएंगे। 

Flipkart Big Billion Days Sale 2024 के दौरान Apple, Google और Samsung जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती होने की उम्मीद है। सेल के दौरान Samsung स्मार्टफोन्स जैसे कि Galaxy S23, Galaxy S23 FE और Galaxy A14 5G आदि पर बेस्ट डील का लाभ मिलेगा। फ्लिपकार्ट का कहना है कि इच्छुक ग्राहक इन स्मार्टफोन को अभी विशलिस्ट कर सकते हैं और सेल लाइव होते ही इन्हें खरीद सकते हैं। Nothing Phone 2a, 2a Plus और Acer Aspire 3 पर भी आकर्षक ऑफर मिलेंगे। डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के अलावा फ्लिपकार्ट एक्सचेंज डील और 1 लाख रुपये तक फ्लिपकार्ट पे लेटर क्रेडिट भी प्रदान करेगा। 

ई-कॉमर्स साइट ने इस साल बैंक ऑफर पेश करने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। ग्राहक डेबिट/क्रेडिट और आसान ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट का कहना है कि खरीदार उसके सुपर मनी ऐप के जरिए यूपीआई पर कैशबैक का लाभ ले सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अगले कुछ दिनों में टीवी, स्मार्टवॉच, टैबलेट, ऑडियो डिवाइस, लैपटॉप और अन्य होम एप्लायंसेज पर डील्स की घोषणा करेगा। इसके अलावा Nothing Phone 2a और आईफोन मॉडल पर ऑफर की घोषणा 22 सितंबर और 23 सितंबर को होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  2. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.