Flipkart Big Billion Days Sale 2024 शुरू: एक दिन पहले iPhone, Samsung, Realme के फोन सस्ते में खरीदने का मौका

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2024 में टीवी और एप्लायंसेज पर 50-80 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 सितंबर 2024 00:09 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart सेल 2024 में टीवी और एप्लायंसेज पर 50-80% डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Flipkart सेल में स्मार्ट गैजेट्स पर 50-80% डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • फ्लिपकार्ट सेल में Flipkart ऑरिजनल्स पर डील पर 80% डिस्काउंट मिल रहा है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2024 में स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है।

Photo Credit: Flipkart

Flipkart ने आगामी फेस्टिव सीजन से पहले Flipkart Big Billion Days Sale 2024 शुरू कर दी है। वीआईपी और प्लस मेंबर्स ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल का लाभ उठा सकते हैं। सामान्य यूजर्स के लिए यह सेल 27 तारीख से शुरू होगी। सेल में मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी, होम एप्लायंसेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। प्लस मेंबर्स कैशबैक और ईएमआई डील्स के अलावा HDFC Bank डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए भारी डिस्काउंट ले सकते हैं। यहां हम आपको Flipkart Big Billion Days Sale 2024 सेल के बार में विस्तार से बता रहे हैं।


Flipkart Big Billion Days Sale 2024 पर ऑफर


Advertisement
Flipkart Big Billion Days Sale 2024 फिलहाल फ्लिपकार्ट प्लस सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू हुई है, लेकिन सामान्य ग्राहकों के लिए यह 27 सितंबर से शुरू होगी। ई-कॉमर्स साइट ने इस साल बैंक ऑफर पेश करने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। ग्राहक डेबिट/क्रेडिट और आसान ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट का कहना है कि खरीदार उसके सुपर मनी ऐप के जरिए यूपीआई पर कैशबैक का लाभ ले सकते हैं। डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के अलावा फ्लिपकार्ट एक्सचेंज डील और 1 लाख रुपये तक फ्लिपकार्ट पे लेटर क्रेडिट भी प्रदान करेगा। 


टीवी और एप्लायंसेज पर डील:


फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2024 में टीवी और एप्लायंसेज पर 50-80 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है। बेस्ट सेलिंग रेफ्रिजरेटर पर 60 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में वॉशिंग मशीन पर भी 60 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। सेल के दौरान टीवी पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है।


Advertisement
स्मार्ट गैजेट्स पर डील:


फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में स्मार्ट गैजेट्स पर 50-80 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है। Realme हेडफोन की शुरुआत 1,299 रुपये से हो रही है। Mivi मिनी साउंडबार को 1,999 रुपये में की शुरुआती कीमत पर  खरीदा जा सकता है। Metashot की शुरुआत 4,499 रुपये से हो रही है।


Flipkart ऑरिजनल्स पर डील:


Advertisement
सेल में Flipkart ऑरिजनल्स पर डील पर 80% डिस्काउंट मिल रहा है। एनर्जी एफिशिएंट एसी की शुरुआत 19,999 रुपये से हो रही है। वॉशिंग मशीन को 6,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। स्मार्ट टीवी को 6,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.