फ्लिपकार्ट, अमेज़न और स्नैपडील की दीवाली सेल: बहुत काम के हैं ये खास टिप्स

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 29 सितंबर 2016 17:11 IST
ख़ास बातें
  • बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों की सेल जल्द शुरू होने वाली है
  • अपनी विशलिस्ट तैयार रखें और पेमेंट डिटेल सेव करें
  • डील अलर्ट के लिए साइनअप करें
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट की बड़ी त्यौहारी सेल शुरू होने वाली है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल 2016, अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल और स्नैपडील की अनबॉक्स दीवाली सेल में कई प्रोडक्ट पर ऑफर और छूट देने की तैयारी है। अगर आप भी कोई गैज़ेट खरीदने की सोच रहे हैं तो यह शानदार वक्त है। अगर आपको किसी गैज़ेट की जरूरत भी नहीं है तो भी आप अपने पसंदीदा गैज़़ेट आकर्षक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। लेकिन इसमें सबसे बड़ी समस्या है सभी बड़ी साइटों की डील को ढूंढ पाना क्योंकि ढेर सारे प्रोडक्ट के बीच यह एक मुश्किल काम है।

इन सेल के तहत आधे से ज्यादा उन प्रडोक्ट की बिक्री होगी जिनमें शायद ही आपकी रुचि हो। हालांकि, कई लोग ऐसे होते हैं जो कॉम्बो ऑफर पर मिलने वाले डिस्काउंट का इंतज़ार कर रहे होंगे। कई लोग टीवी, फोन या दूसरे गैज़ेट पर छूट की तलाश में रहेंगे। लेकिन हजारों प्रोडक्ट के बीच में अपनी जरूरत और पसंदीदा डील खोजना खासा मुश्किल काम होता है।

यह बात सही है कि कोई ई-कॉमर्स साइट फर्जी डिस्काउंट तो नहीं पेश कर रही या फिर भीड़ में मिलने वाली 'डील' को नज़रअंदाज करना बेहतर होगा। चूंकि सभी सेल एक साथ चल रही होंगी तो आपको कोई रिस्क लेने और अपने पैसे खर्च करने से पहले हर जगह जांच-पड़ताल करनी होगी ताकि आप किसी तरह के नुकसान से बच सकें।

ऐसे में आपका ठिकाना है गैज़ेट्स 360 क्योंकि हमारे पास कुछ ऐसी टिप्स हैं जिनसे हमारे पाठकों को निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा। हम आपको ऐसी डील के बारे में जानकारी देंगे जो आपके फायदे की होंगी। इसके अलावा जानें, हम आपके लिए क्या खोजकर लेकर आए हैं।
Advertisement
 

इससे पहले भी हमने एक लेख के जरिए आपको ऑनलाइन खरीदारी के बारे में कुछ जरूरी बातें बताईं थीं। ऑनलाइन सेल में खरीदारी करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके पास अपडेटेड ऐप हैं और आपके पास पेमेंट डिटेल पहले से सेव हैं। इसके अलावा अगर आप डेस्कटॉप पर हैं तो जल्दी चेकआउट करने के लिए साइनइन कर लें। और अगर आपको पहले से कोई प्रोडक्ट बहुत ज्यादा पसंद है तो डील को आसानी से खोजने के लिए उसे अपनी विशलिस्ट में जोड़ लें।
Advertisement

अगर आप गैज़ेट्स 360 पढ़ रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप शायद इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदना चाहते हैं। इसलिए हम आपको ट्विटर पर @DealsForGeeks ट्विटर हैंडल फॉलो करने की सलाह देंगे। इस ट्विटर हैंडल पर आप ट्वीट के जरिए ऑनलाइन डील के बारे में जान सकते हैं। यहां आपको दिनभर मिलने वाले सभी बड़े ऑफर और डील की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप DealAlerts पर जाकर अलर्ट के लिए साइन अप भी कर सकते हैं। यहां आपको अपना नाम, ईमेल आईडी या फिर अपना ट्विटर हैंडल डालने की जरूरी होगी जिससे आपको सेल के दौरान प्रोडक्ट के बारे में अपडेट मिलेंगे। हमें यह इसलिए भी पसंद आया क्योंकि इसकी टीम ने बयान दिया कि आईडी को सिर्फ त्यौहारी सेल के दौरान अलर्ट भेजने के लिए इकट्ठा किया गया है। उसके बाद ईमेल आईडी डिलीट कर दिया जाएगा। यहां आप अपनी रुचि के प्रोडक्ट को लिस्ट कर सकते हैं और जब ये प्रोडक्ट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे तब आपको अलर्ट मिलेगा।

इसके अलावा सभी बड़ी साइट पर किसी प्रोडक्ट की कीमत जांचने के लिए आप एक ब्राउज़र एक्सटेंशन भी इंस्टॉल कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आपको कोई डील अच्छी लगती है तो आपको दूसरी जगह कीमत जांचने के लिए समय खराब नहीं करना पड़ेगा।
Advertisement

इसके अलावा यह बात याद रखें कि ऑनलाइन मिलने वाली डील की कमी नहीं है। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसने आपसे कम कीमत पर कोई प्रोडक्ट खरीदा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपने कोई गलती कर दी और ना ही इसके लिए आपको कोई टेंशन लेने की जरूरत है। डील में खरीदारी करना मजेदार हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.