फ्लिपकार्ट सेलः इन स्मार्टफोन पर है बंपर छूट, और भी हैं कई ऑफर

फ्लिपकार्ट के बिग 10 सेल का आगाज़ हो गया है। फ्लिपकार्ट सेल के पहले दिन टेलीविज़न और अन्य घरेलू उपक्रमों पर छूट देखने को मिली। वहीं, फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल के दूसरे दिन से स्मार्टफोन के साथ कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध कराए गए हैं।

फ्लिपकार्ट सेलः इन स्मार्टफोन पर है बंपर छूट, और भी हैं कई ऑफर
ख़ास बातें
  • गूगल पिक्सल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 34,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट (2017) पर 3,000 रुपये की छूट दी गई है
  • सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) छूट के साथ 9,900 रुपये में उपलब्ध
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के बिग 10 सेल का आगाज़ हो गया है। फ्लिपकार्ट सेल के पहले दिन टेलीविज़न और अन्य घरेलू उपक्रमों पर छूट देखने को मिली। वहीं, फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल के दूसरे दिन से स्मार्टफोन के साथ कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध कराए गए हैं। स्मार्टफोन के अतिरिक्त यूज़र लैपटॉप या स्पीकर जैसे प्रोडक्ट भी सस्ते में मिल जाएंगे। फ्लिपकार्ट पर की ओर चुनिंदा पेमेंट मोड के साथ इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक भी दिया जा रहा है। आइए एक नज़र डालते हैं फ्लिपकार्ट द्वारा दिए जा रहे ऑफर पर:

गूगल पिक्सल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 34,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। सेल में इस हैंडसेट पर 13,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट (2017) पर 3,000 रुपये की छूट दी गई है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 14,900 रुपये में आपका हो जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) को 3,300 रुपये की छूट के साथ 9,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। मोटोरोला मोटो एम हैंडसेट 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है, 2,000 रुपये की छूट के साथ।
 

ओप्पो और वीवो के स्मार्टफोन पर छूट

ग्राहक ओप्पो एफ1एस रोज़ गोल्ड (17,990 रुपये) और ओप्पो एफ3 प्लस (30,990 रुपये) के साथ पुराने फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 5,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। वीवो वी5 (17,980 रुपये) और वीवो वी5 प्लस (25,990 रुपये) के साथ एक्सचेंज में अतिरिक्त 4,000 रुपये की छूट दी गई है। ओप्पो एफ1 एस (गोल्ड/ग्रे), ओप्पो ए57, वीवो वी5एस और ओप्पो एफ3 के साथ अतिरिक्त 3,000 रुपये की छूट है। इसके अलावा ओप्पो ए37, वीवो वाई66, वीवो वाई53, वीवो वाई55एस को खरीदने के दौरान पुराने फोन पर अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट मिलेगी।  

इसके अलावा भी कई लोकप्रिय हैंडसेट की कीमत में कटौती की गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart Sale, Flipkart Mobile, Flipkart Smartphones
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  2. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  3. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  4. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  5. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  6. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  7. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  8. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  9. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  10. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »