स्मार्टफोन साथ में लेकर सोते हैं? हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट मस्तिष्क को लगातार जागते रहने का संदेश देती रहती है। इससे नींद में बाधा पैदा होती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 नवंबर 2025 09:05 IST
ख़ास बातें
  • फोन से निकलने वाली नीली रोशनी करती है नुकसान
  • स्मार्टफोन के रात में इस्तेमाल से दिमाग में तनाव पैदा होता है।
  • रात में फोन की स्क्रीन देखना आंखों को बुरी तरह से प्रभावित करता है।

स्मार्टफोन बेड में साथ लेकर सोने से कई तरह के स्वास्थ्य नुकसान हो सकते हैं

Photo Credit: Adobe Stock

स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह से लेकर दिन और रात में भी यह हमारे पास या हमारे हाथ में रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को बिस्तर पर स्मार्टफोन साथ में लेकर सोना आपकी सेहत को किस कदर प्रभावित कर सकता है? स्मार्टफोन को बेड पर लेकर सोना कई तरह से आपके स्वास्थ्य को प्रभावति करता है। यह नींद में तो खलल डालता ही है लेकिन साथ ही आपकी दिमागी क्षमता और कार्यप्रणाली को भी प्रभावित करता है जिसके दूरगामी दुष्परिणाम आपको देखने को मिल सकते हैं। तो अगर आप भी स्मार्टफोन साथ में लेकर सोते हैं तो इस खबर को पूरी पढें। 

स्मार्टफोन बेड में साथ लेकर क्यों नहीं सोना चाहिए
1. नींद में डालता है खलल-  स्टडी कहती है कि मोबाइल फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट आपके मस्तिष्क को लगातार जागते रहने का संदेश देती रहती है। इससे आपका शरीर भी जागता रहता है और नींद आने में परेशानी होती है। 
2. नींद वाले हॉर्मोन में कमी- फोन से निकलने वाली नीली रोशनी रात के समय आपके शरीर में मेलाटोनिन हॉर्मोन के उत्पादन में बाधा पैदा कर देती है। इससे आपके लिए गहरी नींद ले पाना मुश्किल हो जाता है और नींद पूरी नहीं हो पाती है। 
3. चिड़चिड़ापन- स्मार्टफोन के रात में इस्तेमाल से दिमाग में तनाव पैदा होता है। इससे आप पूरी तरह से रिलेक्स नहीं हो पाते हैं और दिन में चिड़चिड़ापन रहने लगता है। 
4. आंखों पर असर- स्क्रीन को बहुत समय तक देखना, खासकर रात में फोन की स्क्रीन देखना आंखों को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इससे आंखों की रोशनी कम होने लगती है और हल्की जलन भी रह सकती है। 
5. बीमारियों को न्यौता- कई बार जब आप रात में गहरी नींद नहीं लेते हैं तो शरीर से विषात्मक पदार्थ बाहर पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाते हैं। रिसर्च में यह भी सामने आया है कि फोन से लगातार रेडिएशन निकलते रहते हैं। इन कारणों से शरीर में बीमारियां घर करने लगती हैं।  

नुकसान से बचने के लिए क्या करें

  • सोने से लगभग आधे या 1 घंटे पहले स्मार्टफोन को बंद कर दें। 
  • फोन को सिरहाने न रखें, इसे बेड से दूरी पर रखकर सोएं जिससे रेडिएशन का असर कम से कम हो। 
  • नींद न आए तो स्मार्टफोन देखने की बजाए कोई किताब पढ़ें या म्यूजिक सुन सकते हैं। 
  • सोने का निश्चित समय तय करें और रोज उसी समय पर सोने का प्रयास करें जिससे नींद चक्र सुचारू रूप से काम करने लगता है। 
     
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.