Semicon India 2025: भारत का पहला सेमीकंडक्टर चिप Vikram 32-bit तैयार, PM मोदी ने कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी कि 2 सितंबर, 2025 को सेमिकॉन इंडिया 2025 क्रॉन्फ्रेंस की शुरुआत की।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 सितंबर 2025 14:35 IST
ख़ास बातें
  • पूरी तरह भारत में तैयार प्रोसेसर Vikram 32-bit प्रस्तुत किए गए हैं।
  • विक्रम 32-बिट चिप को ISRO की सेमीकंडक्टर लैब द्वारा तैयार किया गया है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का आधार अहम खनिज हैं।

Semicon India 2025 कॉन्फ्रेंस तीन दिन चलेगी।

Photo Credit: X/Ashwini Vaishnaw

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी कि 2 सितंबर, 2025 को सेमिकॉन इंडिया 2025 क्रॉन्फ्रेंस की शुरुआत के साथ कहा कि सरकार भारत सेमीकंडक्टर मिशन और डिजाइन-लिंक्ड प्रोत्साहन स्कीम के अगले फेज पर काम कर रही है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी तरह भारत में तैयार प्रोसेसर Vikram 32-bit और 4 अन्य प्रोजेक्ट के टेस्टिंग चिप्स भेंट प्रस्तुत किए। पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का आधार अहम खनिज हैं। देश ने जरूरी खनिज मिशन पर काम करना शुरू कर दिया है और दुर्लभ खनिजों की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए तैयार है। आइए इसके सेमीकंडक्टर चिप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विक्रम 32-बिट प्रोसेसर


विक्रम 32-बिट प्रोसेसर को ISRO की सेमीकंडक्टर लैब द्वारा तैयार किया गया है। यह पूरी तरह भारत में तैयार 32bit माइक्रो प्रोसेसर है। इसके अलावा 4 स्वीकृत प्रोजेक्ट के टेस्ट चिप्स भी प्रस्तुत किए गए हैं।

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा...

पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत सेमीकंडक्टर मिशन के अगले फेज पर काम कर रहे हैं। अब वो दिन दूर नहीं जब भारत में बनी सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी। सरकार नई DLI (डिजाइन-लिंक्ड प्रोत्साहन) स्कीम को आकार देने जा रही है। ग्लोबल अनिश्चितताओं और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था पहली तिमाही में 7.8% की दर से आगे बढ़ी, जो कि सभी उम्मीदों से कहीं ज्यादा है। यह ग्रोथ सभी सेक्टर जैसे कि मैन्युफैक्चिरिंग, सर्विस, कंस्ट्रक्शन और खेती में नजर आ रही है। भारत का तेज विकास सभी इंडस्ट्री और हर नागरिक में नई एनर्जी का संचार कर रहा है। विकास की यह गति भारत को तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर कर रही है।

Advertisement

सेमीकंडक्टर चिप क्या है?


सेमीकंडक्टर चिप एक एक मैटेरियल का बना छोटा सा बोर्ड होता है, जिसे सिलिकॉन से तैयार किया जाता है। इसमें एक इंटीग्रेटेड सर्किट (IC) होता है। ये चिप किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस के लिए बहुत ज्यादा उपयोग होते हैं। एक प्रकार से इन्हें किसी डिवाइस का दिमाग कहा जा सकता है। इनका उपयोग स्मार्टफोन, कंप्यूटर, कार, टीवी, इंडस्ट्रियल मशीन और मेडिकल डिवाइसेज में होता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.