FASTag Viral Video: स्मार्टवॉच से कार का FASTag स्कैन कर निकाले पैसे! सच आया सामने

पेटीएम ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा, " एक वीडियो Paytm FASTag के बारे में गलत जानकारी फैला रहा है जिसमें एक स्मार्टवॉच से FASTag स्कैन करते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 जून 2022 10:20 IST
ख़ास बातें
  • Fastag से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से हो रहा वायरल
  • वायरल वीडियो को लेकर FASTag NETC ने दी सफाई
  • संभव नहीं है इस तरह से कोई ट्रांजैक्शन

Fastag के वायरल वीडियो को फेक बताया गया है

Photo Credit: Twitter/Paytm post

Fastag से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर आग सी तेजी पकड़ रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है कि स्मार्टवॉच (Smartwatch) से फास्टैग (Fastag) को स्कैन (Scan) करके पेटीएम (Paytm) जैसे वॉलेट से पैसे निकाले जा सकते हैं! वीडियो अपने आप में काफी रोचक भी है। वीडियो में एक बच्चा सड़क पर रुकी एक गाड़ी का आगेवाला शीशा साफ करता दिख रहा है। 

वीडियो में गाड़ी के अंदर दो युवक बैठे हुए दिख रहे हैं। लड़का सफाई करते हुए गाड़ी पर लगे फास्टैग के पास अपनी स्मार्टवॉच को लेकर आता है और कुछ पल रुक कर एकदम से भागना शुरू कर देता है। गाड़ी में बैठे दोनों युवकों ने दावा किया कि शीशा साफ करने वाला बच्चा फास्टैगको स्कैन कर ले गया और अब उनके (Paytm Account) से पैसे काट लिए जाएंगे। यह वीडियो हरेक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है। हालांकि, पेटीएम की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कहा गया है कि यह केवल अफवाह मात्र है। वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है और पेटीएम अकाउंट से इस तरह पैसे की कटौती संभव नहीं है। 

वीडियो को तेजी से वायरल होता देख FASTag NETC की ओर से भी Twitter पर एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है, (हिंदी में अनुवादित) "कृपया ध्यान दें, सोशल मीडिया पर निराधार और गलत वीडियो सर्कुलेट किया जा रहा है। दिए गए पॉइंट्स को समझें। ओपन इंटरनेट कनेक्टिविटी के माध्यम से कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं किया जा सकता है। 

वहीं Paytm ने भी मामले को साफ करते देर नहीं लगाई और Twitter पर वीडियो की सच्चाई सबके सामने रख दी। पेटीएम ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा, " एक वीडियो Paytm FASTag के बारे में गलत जानकारी फैला रहा है जिसमें एक स्मार्टवॉच से FASTag स्कैन करते हुए दिखाया गया है। NETC की गाइडलाइन्स के अनुसार, FASTag पेमेंट केवल अधिकृत व्यापारियों के द्वारा ही की जा सकती है, जिसमें टेस्टिंग के कई राउंड शामिल होते हैं। Paytm FASTag पूरी तरह से सुरक्षित है।" 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि NPCI और NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) 23 बैंकों के अधीन Fastag का टैग जारी करता है। यह एक ऐसी पट्टी होती है जिसमें प्रीपेड जैसा सिस्टम है। इसे रिचार्ज करवाना होता है जिससे कि गाड़ी जब टॉल प्लाजा पर पहुंचे तो फास्टैग से पैसे खुद ही कट जाते हैं और इन्सानी हाथों की जरूरत नहीं पड़ती है। टॉल पर जाम आदि की समस्या कम करने और मानव हस्तक्षेप को कम करने के लिए Fastag सिस्टम शुरू किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.