इस फेक चालान मैसेज से चुटकी में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट, जानिए कैसे बचें इस स्कैम से

इस नए ई-चालान स्कैम में चालान से जुड़े टेक्स्ट के साथ एक फाइल भी भेजी जाती है, जो असल में Pdf फॉर्मेट में होनी चाहिए, लेकिन यह एक APK फाइल होती है, जो यदि आपके फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल हो गई, तो समझो आपके फोन का पूरा कंट्रोल स्कैमर के हाथ में जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जुलाई 2025 09:00 IST

किसी भी तरह के SMS या WhatsApp मैसेज में मिलने वाली फाइल को डाउनलोड करने से बचे

Photo Credit: Pexels

भारत में आए दिन नए और अनोखे स्कैम देखने को मिल रहे हैं और इनमें से एक है ई-चालान स्कैम (E-Challan Scam), जो वाहन मालिकों के बीच तेजी से फैल रहा है। इसमें WhatsApp या SMS के जरिए “MParivahan” या “RTO” के नाम पर एक ई‑चालान भेजा जाता है। मैसेज खोलते ही जो जानकारी और लिखने का फॉर्मेट आप देखेंगे, वो आपको बिल्कुल वैध चालान महसूस कराएगा, लेकिन यह असल में स्कैमर्स द्वारा भेजा गया मैसेज होता है, जो आपका बैंक अकाउंट पूरी तरह से खाली कर सकता है।

इस नए ई-चालान स्कैम में चालान से जुड़े टेक्स्ट के साथ एक फाइल भी भेजी जाती है, जो असल में Pdf फॉर्मेट में होनी चाहिए, लेकिन यह एक APK फाइल होती है, जो यदि आपके फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल हो गई, तो समझो आपके फोन का पूरा कंट्रोल स्कैमर के हाथ में जा सकता है। नीचे हम आपको इस स्कैम के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।
 

कैसे काम करता है ये E-Challan Scam?

यूजर को WhatsApp के जरिए पर एक ई‑चालान मैसेज मिलता है, जिसमें बाकायता M-Parivahan नाम दिखाई देता है।

मैसेज की शुरुआत 'Violation Case' या इस तरह के शब्दों से होती है और उसके बाद एक लंबे मैसेज में चालान नंबर, दिन और तारीख, लोकेशन, चालान का अमाउंट, सब कुछ इस तरह से लिखा होता है कि मानों यह RTO ने ही भेजा हो।
Advertisement

इसमें यह भी लिखा होता है कि E-Challan को ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट व ऐप से या नजदीकी ट्रैफिक पुलिस ऑफिस में ऑफलाइन भरें। 

हालांकि, असली स्कैम यहां नहीं, बल्कि इस मैसेज के साथ आई एक फाइल से होता है।
Advertisement

इस मैसेज में एक फाइल भेजी जाती है, जिसका नाम E-Challan Report, Parivahan, Challan इत्यादि होता है।
Advertisement

यह PDF एक्सटेंशन नहीं, बल्कि APK एक्सटेंशन वाली फाइल होती है।

APK एक्सटेंशन Apps के लिए यूज होती है, जिसका सीधा मतलब है कि यह एक फेक, मैलिशियस ऐप होता है, जो डाउनलोड होते ही आपके फोन में इंस्टॉल हो सकता है।
Advertisement

इंस्टॉल होने के बाद यह फेक ऐप स्कैमर्स को आपके फोन के SMS, कॉल लॉग और OTP एक्सेस करने में मदद कर सकता है या उसे रिमोट एक्सेस दिला सकता है। इस तरह आपकी निजी डिटेल्स चोरी हो सकती है या आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
 
 

E-Challan Scam से बचने के उपाय

इस तरह का मैसेज आते ही सबसे पहले उसे रिपोर्ट करें और नंबर को ब्लॉक करें। आप नंबर की शिकायत भारतीय साइबर सेल (1930) से भी कर सकते हैं।

किसी भी तरह के SMS या WhatsApp मैसेज में मिलने वाली फाइल को डाउनलोड करने से बचे।

यदि फाइल के बजाय लिंक है, तो भी उसपर भूलकर भी टैप न करें।

अपने चालान को हमेशा अपने राज्य की ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर या Parivahan पोर्टल के जरिए ही चेक करें या उसका भुगतान करें।

अपने Android फोन में Google Play Protect ऑन रखें और Unknown Sources से ऐप को इंस्टॉल करने के ऑप्शन को डिसेबल रखें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: E Challan Scam, Scams, New Scams, Digital Fraud
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.