फेसबुक एक्सप्रेस वाईफाई सेवा के बारे में जानें 10 बातें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 नवंबर 2016 13:07 IST
ख़ास बातें
  • फेसबुक की एक्सप्रेस वाईफाई सेवा एक बार फिर ख़बरों में है
  • इस बार कंपनी ने इंटरनेट मुहैया कराने के लिए अलग रणनीति अपनाई है
  • फेसबुक एक्सप्रेस वाईफाई सेवा मुफ्त नहीं मिलेगी
फेसबुक की एक्सप्रेस वाईफाई सेवा एक बार फिर ख़बरों में है। कुछ महीने पहले ख़बर आई थी कि कंपनी अपनी वाई-फाई सेवाओं की टेस्टिंग भारत के कई ग्रामीण इलाकों में कर रही है।

गौर करने वाली बात है कि फेसबुक ने इससे पहले इंटरनेट डॉट ओआरजी के ज़रिए मोबाइल डेटा मुहैया कराने की सेवा की शुरुआत की थी। इसे बाद में फ्री बेसिक्स का नाम दिया गया। फ्री बेसिक्स के साथ मुश्किल यह थी कि  इस सेवा को लेने वाले यूज़र फेसबुक द्वारा मंजूर किए गए वेबसाइट को ही एक्सेस कर सकते थे।
Advertisement

ग्रामीण इलाकों में लोगों तक इंटरनेट पहुंचाना आसान काम नहीं है। ऐसे में फेसबुक जैसी कंपनियों अपनी पहुंच बढ़ाने के मकसद से एक्सप्रेस वाईफाई जैसी सेवाओं की शुरुआत कर रही हैं। इस बार सोशल मीडिया कंपनी ने इंटरनेट मुहैया कराने के लिए अलग रणनीति अपनाई है। यह मुफ्त नहीं है, इसलिए हम कम प्रतिबंध की उम्मीद कर सकते हैं।

फेसबुक एक्सप्रेस वाईफाई सेवा के बारे में ये बातें जान लें...
Advertisement

1. एक्सप्रेस वाईफाई एक सार्वजनिक वाई-फाई सेवा है। एक्सप्रेस वाईफाई सेवा के जरिए लोग अपने फोन, कंप्यूटर या किसी अन्य डिवाइस को ज्यादा पैसे खर्च किए बिना इंटरनेट से कनेक्ट कर पाएंगे।
Advertisement

2. फेसबुक की एक्सप्रेस वाईफाई सेवा को अभी ग्रामीण इलाकों में पहुंचाया गया है। शुरुआत में 125 लोकेशन हैं। फेसबुक ने जानकारी दी है कि और इलाकों में इस सेवा की शुरुआत ज़ल्द ही होगी।

3. इंटरनेट डॉट ओआरजी की तरह एक्सप्रेस वाईफाई मुफ्त इंटरनेट सेवा नहीं है। अभी इस सेवा में बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इंटरनेट के लिए ग्राहकों को डिज़िटल वाउचर खरीदना होगा। ये खरीदारी कैसे और कहां से होगी? अभी कुछ भी साफ नहीं है।
Advertisement

4. फेसबुक ने यह भी नहीं बताया है कि भारत में एक्सप्रेस वाईफाई सेवा की टेस्टिंग कहां-कहां हो रही है।
Advertisement

5. फेसबुक ने यह भी साफ नहीं किया है कि एक्सप्रेस वाईफाई से यूज़र पूरे इंटरनेट को एक्सेस कर पाएंगे या चुनिंदा साइट को। अगर यह पेड सिस्टम है तो हम ज़्यादा खुले इंटरनेट की उम्मीद कर सकते हैं।

6. फेसबुक ने अभी एक्सप्रेस वाईफाई सेवा की दरों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। बस यही कहा है. "यह टिकाऊ मॉडल है।"

7. एक्सप्रेस वाईफाई इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के साथ मिलकर नेटवर्क सेटअप करने का काम करता है। यह फेसबुक की फ्री बेसिक्स सेवा से बहुत अलग नहीं है। जहां पर सोशल नेटवर्क साइट ने मुफ्त मोबाइल डेटा के लिए टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझेदारी की थी।

8. भारत में सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क की संख्या बेहद ही कम है, ख़ासकर ग्रामीण इलाकों में। फेसबुक की एक्सप्रेस वाईफाई सेवा में क्रातिकारी बदलाव लाने वाली बात है।

9. फेसबुक ने ज़ोर देकर कहा है कि एक्सप्रेस वाईफाई सेवा से ग्रामीण इलाकों के उद्ममियों का सशक्तिकरण होगा। वे अपने इलाके में अच्छी क्वालिटी में इटरनेट मुहैया करा सकेंगे और साथ में उनकी कमाई भी होगी।

10. इसके अलावा इंटरनेट कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए लेज़र ड्रोन जैसी तकनीक की भी टेस्टिंग हो रही है। लेकिन अभी इसे भारत में लाने की कंपनी की कोई योज़ना नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.