Wifi कवरेज की टेंशन खत्म, घर के कोने-कोने में हाई-स्पीड इंटरनेट, वो भी 99 रुपये में!

Airtel का ऑफर है सिर्फ 99 रुपये प्रति माह में मिलेगा। इसके लिए यूजर को Airtel Xstream Fiber कनेक्शन पर होना जरूरी होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 सितंबर 2025 10:00 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Coverage+ Wi-Fi Extender कीमत 99 प्रति माह
  • 1,000 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा
  • Airtel टेक्नीशियन घर आकर करते हैं सेटअप

Airtel का ऑफर है सिर्फ 99 रुपये प्रति माह में मिलेगा

Photo Credit: Airtel

आजकल घर में इंटरनेट कनेक्शन होना सिर्फ जरूरी नहीं, बल्कि एक तरह से बेसिक जरूरत बन चुका है। चाहे आप वर्क-फ्रॉम-होम कर रहे हों, ऑनलाइन क्लास ले रहे हों, गेमिंग का मज़ा ले रहे हों या फिर फैमिली के साथ मूवी नाइट, हर काम के लिए एक मजबूत और स्टेबल Wi-Fi चाहिए। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि घर का एक कोना तो रॉकेट जैसी स्पीड देता है, जबकि दूसरा कोना “नो नेटवर्क जोन” बन जाता है। मोटी दीवारें, कई फ्लोर या एक साथ ढेर सारे डिवाइस जुड़ जाने पर Wi-Fi की हालत और भी पतली हो जाती है।

यदि आप Airtel यूजर हैं और इसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो हम आपको कंपनी की ओर से दिए जाने वाले एक ऑफर की जानकारी देते हैं। Airtel Coverage+ by Xstream Fiber ऑफर देता है, जो Airtel के नए व पुराने दोनों तरह के यूजर्स के लिए हैं। ये एक Mesh Wi-Fi Extender सर्विस है जो घर के हर कोने में स्टेबल और पावरफुल इंटरनेट पहुंचाने का वादा करती है। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Advertisement

क्या है Airtel का Mesh Wi-Fi Extender?

Mesh Wi-Fi सिस्टम, जिसे Airtel Coverage+ इस्तेमाल करता है कई Wi-Fi पॉड्स (nodes) को एक दूसरे और मुख्य राउटर के साथ जोड़ता है। यह सिस्टम सेल्फ-हीलिंग और एडेप्टिव नेटवर्क बनाने का दावा करता है, मतलब अगर कोई पॉड डाउन हो जाए या सिग्नल कमजोर हो जाए, तो कनेक्शन खुद को बेहतर रूट से जोड़ लेता है। कंपनी का कहना है कि Coverage+ सिस्टम यूजर के एरिया को लगभग 4,000 वर्ग फुट तक कवर कर सकता है। इस Mesh नेटवर्क पर एक साथ 60+ डिवाइस (जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, गेमिंग कंसोल, IoT डिवाइसेज) कनेक्ट किए जा सकते हैं।

Airtel के Mesh Wi-Fi के बेनिफिट्स

  • एक ही SSID और पासवर्ड सभी पॉड्स में, जिससे हर कोने से लॉगिन का झंझट खत्म हो जाता है।
  • Nodes में से कोई भी खराब हो जाए, कनेक्शन खुद ही दूसरे पॉड से कनेक्ट हो जाता है।
  • सेटअप आसान है। इसमें Airtel के एक्सपर्ट घर आकर घर मैप करके उस हिसाब से पॉड्स लगाते हैं।

Advertisement

कितने में मिलेगा Airtel WiFi Extender?

  • Airtel का ऑफर है सिर्फ 99 रुपये प्रति माह में मिलेगा। इसके लिए यूजर को Airtel Xstream Fiber कनेक्शन पर होना जरूरी होगा।
  • कनेक्शन के लिए 1,000 रुपये का सिक्योरिटी अमाउंट भी देना होता है, जो रिफंडेबल होता है, यानी सर्विस डिसकनेक्शन के समय यह वापस मिल जाता है।
  • जितने पॉड्स लंगेंगे उस हिसाब से उतना ही रेंट और डिपोजिट अमाउंट देना होगा।
  • इसमें फ्री डिवाइस इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस की सुविधा भी मिलती है।
     

Airtel Coverage+ Wi-Fi Extender की कीमत कितनी है?

Airtel Coverage+ 99 रुपये/माह में उपलब्ध है, इसके साथ 1,000 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देना होता है।

Airtel Coverage+ से कितनी जगह पर Wi-Fi कवरेज मिलेगा?

यह solution 4,000 sq ft तक कवरेज देता है और Coverage+ Premium में और भी ज्यादा एरिया कवर किया जा सकता है।

इसमें कितने डिवाइस एक साथ कनेक्ट हो सकते हैं?

Airtel Coverage+ Wi-Fi Extender पर आप 60 से ज्यादा डिवाइस एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं।

Advertisement

क्या Airtel Wi-Fi Extender मेरे मौजूदा Xstream Fiber राउटर के साथ चलेगा?

हां, Airtel Coverage+ Mesh Wi-Fi सिस्टम आपके मौजूदा Airtel Xstream Fiber कनेक्शन के साथ काम करता है।

Airtel Coverage+ Wi-Fi Extender कैसे काम करता है?

इसमें Wi-Fi pods आपके घर के डार्क स्पॉट्स में लगाए जाते हैं। ये पॉड्स मेन राउटर से सिग्नल लेकर पूरे घर में बराबर इंटरनेट स्पीड पहुंचाते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.