EV India Expo 2022: 130 KM तक रेंज वाले 3 Shema इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए पेश, जानें कब होंगे लॉन्च

वर्तमान में, शेमा इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में पांच लो-स्पीड प्रोडक्ट भी हैं। ब्रांड के पास भारत में 40 डीलरशिप का नेटवर्क है, जो देश भर के 4 राज्यों में स्थित हैं।

विज्ञापन
अपडेटेड: 8 सितंबर 2022 16:50 IST
ख़ास बातें
  • Shema Eagle Plus में 3.2 kWh क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है
  • Eagle Plus की टॉप स्पीड 50 किमी प्रति घंटा है
  • Gryphon और Tuff Plus की टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है

नए इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 साल/60,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ उपलब्ध होंगे।

ओडिशा स्थित ईवी निर्माता Shema ने EV India Expo 2022 में अपने तीन हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर - Eagle Plus, Gryphon और Tuff Plus पेश किए हैं। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को अक्टूबर मिड में लॉन्च किया जा सकता है। ये तीनों ई-स्कूटर 120-120 किलोमीटर की फुल चार्ज रेंज देने में सक्षम है और ये तीनों 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकते हैं। कंपनी ने फिलहाल इनकी कीमतों की जानकारी नहीं दी है, लेकिन कीमत का खुलासा इनके लॉन्च के साथ होने की उम्मीद है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Shema Eagle Plus में 3.2 kWh क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार फुल चार्ज होने पर 120 km की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 50 किमी प्रति घंटा बताई गई है। ईगल प्लस में 1200W पावर जनरेट करने वाली BLDC मोटर मिलती है। यह ई-स्कूटर 0-100 प्रतिशत तक 3.5-4 घंटे में चार्ज हो सकता है।

वहीं, दूसरा ई-स्कूटर Shema Gryphon है, जिसमें 4.1 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। रेंज के मामले में यह ईगल प्लस से थोड़ा बेहतर है। इस ई-स्कूटर में फुल चार्ज में 130 किमी की रेंज मिलती है। स्कूटर 1500W BLDC मोटर का उपयोग करता है। Eagle Plus की तरह इसके बैटरी पैक को भी फुल चार्ज होने में करीब 3.5-4 घंटे का समय लगता है।

आखिर में Shema Tuff Plus आता है, जिसमें 4 kWh क्षमता का LFP बैटरी पैक मिलता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड भी 60 किमी प्रति घंटा है। रेंज के मामले में यह Gryphon की तरह फुल चार्ज में 130 किमी चलता है। स्कूटर में 1500W BLDC मोटर मिलती है। अन्य दोनों ई-स्कूटर की तरह इसके बैटरी पैक को भी फुल चार्ज होने में करीब 3.5-4 घंटे का समय लगता है।

वर्तमान में, शेमा इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में पांच लो-स्पीड प्रोडक्ट भी हैं। ब्रांड के पास भारत में 40 डीलरशिप का नेटवर्क है, जो देश भर के 4 राज्यों में स्थित हैं। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 साल/60,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ उपलब्ध होंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  2. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  3. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
  4. Redmi लॉन्च कर सकती है 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाले तीन नए स्मार्टफोन!
  5. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  7. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  10. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.