क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल: Ethereum ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

Ethereum दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी और यदि आप क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) की खबर रखते हैं, तो आपको पता ही होगा कि पहले स्थान पर Bitcoin आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 मई 2021 20:09 IST
ख़ास बातें
  • Ethereum अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है
  • सोमवार को यह क्रिप्टोकरेंसी पहुंची 3,017 डॉलर (लगभग 2.2 लाख रुपये) पर
  • सोमवार को ही Bitcoin ने भी अच्छा उछाल देखा

Bitcoin ने भी सोमवार को उछाल दर्ज किया

क्रिप्टोकरेंसी Ethereum (ETH) ने सोमवार को 3,017 डॉलर (लगभग 2.2 लाख रुपये) का रिकॉर्ड हाई दर्ज किया। माना जा रहा है कि यह उछाल पिछले हफ्ते की सामने आई एक रिपोर्ट की वजह से हो सकता है, जिसमें यूरोपीय निवेश बैंक (EIB) द्वारा जल्द एथेरियम ब्लॉकचैन नेटवर्क पर एक डिज़िटल बॉन्ड सेल शुरू करने की आशंका बताई गई थी। एथेरियम ने पिछले एक साल में 300 प्रतिशत का उछाल प्राप्त किया है, जो बेहद लोकप्रिय Bitcoin क्रिप्टोकरेंसी से 95 प्रतिशत ज्यादा है।

Ethereum दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी और यदि आप क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) की खबर रखते हैं, तो आपको पता ही होगा कि पहले स्थान पर Bitcoin आता है। Bloombery ने मंगलवार को अज्ञात सोर्स का हवाला देते हुए बताया था कि EIB दो साल के 100 मिलियन यूरो के डिजिटल बॉन्ड जारी करने की योजना बना रहा है।
Advertisement

केवल एथेरियम ने ही नहीं, बल्कि बिटकॉइन ने भी सोमवार को अच्छा उछाल देखा और यह लगभग 58,000 डॉलर (लगभग 43 लाख रुपये) पर पहुंच गया।

यूं तो फिलहाल Ethereum समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में कानूनी करेंसी नहीं मानी जाती है, लेकिन फिर भी प्रतीत होता है कि एथेरियम के को-फाउंडर विटालिक ब्यूटेरिन (Vitalik Buterin) का दिल बड़ा है। को-फाउंडर ने हाल ही में भारत में कोविड रिलीफ के नाम पर 100 ETH और 100 MKR दान किए,  जिनकी कीमत लगभग 606,110 डॉलर (लगभग 4.5 करोड़ रुपये) है। ओपन-सोर्स ब्लॉकचेन सॉफ्टवेयर Ethereum 2014 में रिलीज़ हुआ था।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने भी क्रिप्टो रिलीफ फंड में 1 बिटकॉइन (लगभग 40 लाख रुपये) का दान किया है, ताकि अपने "दूसरे घर" भारत को अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने और COVID-19 की उग्र दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई जीतने में मदद मिल सके।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.