EPFO 2.01 Live: PF ट्रांसफर से लेकर क्लेम तक बदल जाएंगे कई नियम; जानिए क्या नया मिलेगा

EPFO 2.01 पोर्टल रोलआउट होना शुरू हो गया है। नए सिस्टम में ऑटो PF ट्रांसफर, यूनिफाइड पोर्टल, 5 लाख रुपये तक ऑटो क्लेम सेटलमेंट और कई नई सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 17:12 IST
ख़ास बातें
  • EPFO 2.01 पोर्टल का रोलआउट शुरू हो गया
  • ऑटो PF ट्रांसफर और यूनिफाइड पोर्टल मिलेगा
  • 5 लाख रुपये तक ऑटो क्लेम सेटलमेंट की सुविधा

EPFO 2.01 पोर्टल में PF और पेंशन सेवाओं के लिए कई नए फीचर्स जोड़े गए

Photo Credit: EPFO

Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) ने अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 2.01 को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। हाल ही में मेंटेनेंस के लिए वेबसाइट कुछ समय तक बंद रहने के बाद अब नया सिस्टम धीरे-धीरे लाइव हो रहा है। सरकार का कहना है कि इस अपग्रेड का उद्देश्य EPFO की सेवाओं को पहले से ज्यादा तेज, आसान और ऑटोमेटेड बनाना है। हालांकि, फिलहाल यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह तैयार नहीं है और आने वाले दिनों में इसमें बाकी फीचर्स भी जोड़े जाएंगे।

EPFO 2.01 को Centralised IT Enabled Services (CITES) प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है। इसके जरिए 34 करोड़ से ज्यादा EPF अकाउंट्स से जुड़े रिकॉर्ड, क्लेम, ट्रांसफर और पेंशन सेवाओं को एक ही सिस्टम पर लाया जा रहा है। इसी प्लेटफॉर्म के जरिए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए घोषित 8.25% ब्याज भी प्रोसेस किया जा रहा है। EPFO का कहना है कि करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये का ब्याज अगले कुछ हफ्तों में खातों में जमा किया जाएगा और फील्ड वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद 15 जुलाई के आसपास पासबुक में यह राशि दिखाई दे सकती है।

EPFO 2.01 क्या है?

EPFO 2.01 की सबसे बड़ी खासियत इसका सिंगल नेशनल डेटाबेस है। पहले EPFO के अलग-अलग रीजनल ऑफिस अपने-अपने डेटाबेस पर काम करते थे, लेकिन अब पूरे देश के रिकॉर्ड को एकीकृत कर दिया गया है।

सरकार के मुताबिक, 120 से ज्यादा अलग-अलग डेटाबेस से करीब 34 करोड़ सदस्य अकाउंट्स को एक केंद्रीय सिस्टम में माइग्रेट किया गया है। इसका फायदा यह होगा कि कर्मचारी को किसी पुराने रीजनल ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अगर किसी कर्मचारी ने एक राज्य में नौकरी की और बाद में दूसरे राज्य में शिफ्ट हो गया, तो वह वहीं के EPFO ऑफिस से अपनी सर्विसेज का बेनिफिट ले सकेगा।

Advertisement

नया Unified Portal क्या बदलेगा?

EPFO 2.01 में एक नया यूनिफाइड मेंबर पोर्टल मिलेगा, जहां PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस, सदस्यता विवरण, पेंशन रिकॉर्ड और अन्य जरूरी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी। पहले अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग सेक्शन या प्रोसेस अपनाना पड़ता था, लेकिन अब इन्हें एक प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है।

नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर होगा आसान

नए सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। अगर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) Aadhaar से लिंक है, तो नई नौकरी जॉइन करने पर PF ट्रांसफर का प्रोसेस काफी हद तक ऑटोमेटिक हो जाएगा।

Advertisement

इससे अलग से ट्रांसफर रिक्वेस्ट देने या पुराने और नए नियोक्ता की मंजूरी का इंतजार करने की जरूरत कम हो सकती है। कर्मचारी की सर्विस हिस्ट्री भी उसी अकाउंट के साथ आगे बढ़ेगी।

PF क्लेम रिजेक्ट होने की संभावना होगी कम

EPFO 2.01 में क्लेम सबमिट होने से पहले सिस्टम खुद जरूरी जानकारी की जांच करेगा। अगर किसी डॉक्यूमेंट या जानकारी में कमी होगी, तो उसकी सूचना SMS या पोर्टल के जरिए पहले ही दे दी जाएगी।

Advertisement

इसके अलावा, सिस्टम यह भी बताएगा कि अलग-अलग कैटेगरी में अधिकतम कितनी राशि निकाली जा सकती है। इससे तय सीमा से ज्यादा क्लेम करने की गलती कम होगी और पहली बार में क्लेम मंजूर होने की संभावना बढ़ सकती है।

5 लाख रुपये तक का Auto Settlement

EPFO ने ऑटो सेटलमेंट की सीमा भी बढ़ा दी है। पहले KYC वेरिफाइड एडवांस क्लेम के लिए 1 लाख रुपये तक की राशि ऑटो सेटल होती थी। अब यह सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इससे पात्र सदस्यों के क्लेम पहले की तुलना में तेजी से प्रोसेस हो सकेंगे।

Advertisement

पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

नया सिस्टम केवल EPF सदस्यों तक सीमित नहीं रहेगा। EPS पेंशनर्स भी देश के किसी भी EPFO कार्यालय से सेवाएं ले सकेंगे। इसके अलावा, सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS) के जरिए पेंशन किसी भी बैंक अकाउंट में जमा कराई जा सकेगी।

अभी पूरा सिस्टम तैयार नहीं

हालांकि EPFO 2.01 लाइव हो चुका है, लेकिन फिलहाल इसके सभी फीचर्स उपलब्ध नहीं हैं। आने वाले दिनों और हफ्तों में बाकी सुविधाएं भी धीरे-धीरे जोड़ी जाएंगी। EPFO के अनुसार, अगले वित्त वर्ष से ब्याज क्रेडिट की पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटेड करने की योजना है। वहीं CITES प्रोजेक्ट पूरी तरह लागू होने के बाद UPI के जरिए PF निकासी जैसी सुविधा भी शुरू की जाएगी। फिलहाल यूजर्स को वेबसाइट पर सीमित फीचर्स ही दिखाई देंगे, जबकि बाकी अपडेट चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EPFO, PF, EPF, UAN, Provident Fund, Pension, Finance News
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.