IT सेक्टर में जॉब तलाश रहे लोगों के लिए बुरी खबर! कैंपस प्लेसमेंट को लेकर भी आई बड़ी जानकारी, यहां पढ़ें

IT सेक्टर में पिछले कुछ वर्षों में एंट्री-लेवल जॉब्स में लगातार गिरावट देखे जाने के बाद यह साल भी भारतीय जॉब सर्चर्स के लिए खासा अच्छा नहीं जाने वाला।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 20:55 IST
ख़ास बातें
  • भारत में IT सेक्टर में पिछले कुछ वर्षों में एंट्री-लेवल जॉब में गिरावट आई
  • इस साल और अधिक गिरावट का अंदेशा है
  • कैंपस प्लेसमेंट में भी कथित तौर पर गिरावट दिखाई देने वाली है

इस साल IIT-Bombay के प्लेसमेंट के दूसरे सेशन में करीब बॉम्बे के 36 प्रतिशत छात्रों को कोई नौकरी नहीं मिली थी

Photo Credit: Pexels

इस साल जनवरी में आईआईटी बॉम्बे (IIT-Bombay) के 85 छात्रों को कथित तौर पर सालाना 1 करोड़ का जॉब ऑफर मिला था। लेकिन प्लेसमेंट का दूसरा सेशल खत्म होते-होते एक नई रिपोर्ट सामने आई, जिसमें बताया गया कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे के 36 प्रतिशत छात्रों को कोई नौकरी नहीं मिली थी। यह आंकड़ा प्लेसमेंट के लिए रजिस्टर कर चुके कुल छात्रों में से था, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि संख्या बड़ी थी। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट बताती है कि भारत के आईटी नौकरी (IT Jobs) मार्केट में पिछले कुछ वर्षों में एंट्री-लेवल की नौकरियों में लगातार गिरावट देखी गई है और इस साल और अधिक गिरावट का अंदेशा है। वहीं, कैंपस प्लेसमेंट में भी कथित तौर पर गिरावट दिखाई देने वाली है।

ईटी नाउ के साथ हुए एक इंटरव्यू में, टीमलीज सर्विसेज के सीएफओ रमानी दाथी ने आईटी जॉब मार्केट के वर्तमान परिदृश्य के बारे में बात की और बताया कि IT सेक्टर में पिछले कुछ वर्षों में एंट्री-लेवल जॉब्स में लगातार गिरावट देखे जाने के बाद यह साल भी भारतीय जॉब सर्चर्स के लिए खासा अच्छा नहीं जाने वाला। उनका कहना है कि इस साल पहले की तुलना में अधिक गिरावट देखे जाने की संभावना है। इतना ही नहीं, उनका यह भी कहना है कि कैंपस प्लेसमेंट में भी इस साल गिरावट दिखाई दे सकती है। दाथी ने कहा कि पिछले साल भी कैंपस हायरिंग अपेक्षाकृत कम थी, लेकिन चूंकि आईटी में एंट्री-लेवल नौकरियों की लागत वास्तव में कम है, इसलिए कंपनियां एंट्री-लेवल हायरिंग के साथ आगे बढ़ीं और L&D और अपस्किलिंग पर खर्च किया।
Advertisement

अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "यह पिछले वर्ष के लिए काम कर रहा था। लेकिन इस वर्ष, एंट्री-लेवल पर भी कैंपस भर्तियां पिछले दो वर्षों के रुझानों की तुलना में कम होंगी। चाहे वह 50% कम होगी, 60% कम होगी, हम बहुत निश्चित और स्पष्ट नहीं कह सकते, कम से कम संकेतों के अनुसार, इस वर्ष कैंपस में नियुक्ति संख्या में भी गिरावट हो सकती है।"

दाथी ने AI और ML जैसे एडवांस स्किल सेट्स की ओर बदलाव पर जोर दिया, जिससे अपस्किलिंग पहल की आवश्यकता हुई। जारी अनिश्चितताओं के बावजूद, ग्लोबल डेवलपमेंट सेंटर्स में अवसर मौजूद हैं, भले ही धीमी गति से। उभरते आईटी जॉब परिदृश्य को नेविगेट करने के लिए प्रोएक्टिव अपस्किलिंग महत्वपूर्ण बनी हुई है।
Advertisement

दाथी ने पिछली पांच तिमाहियों में सर्विस कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या में लगातार कमी के साथ आईटी क्षेत्र में चल रही चुनौतियों पर रोशनी डाली। हालांकि फरवरी और मार्च में नियुक्तियों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन महत्वपूर्ण सुधार अभी तक स्पष्ट नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IT sector, IT jobs, It jobs in India, IT Jobs 2024

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.