GPT-5 को टक्कर देने के लिए एलन मस्क ने Grok 4 किया बिलकुल फ्री

अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) के xAI ने घोषणा की है कि Grok सीरीज के AI मॉडल का लेटेस्ट वर्जन अब सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अगस्त 2025 15:50 IST
ख़ास बातें
  • xAI ने Grok सीरीज का लेटेस्ट AI मॉडल Grok 4 यूजर्स के लिए फ्री किया है।
  • OpenAI ने हाल ही में मुफ्त में GPT-5 सभी के लिए पेश किया है।
  • Grok 4 के दो मोड ऑटो और एक्सपर्ट हैं।

xAi ने हाल ही में Grok 4 पेश किया है।

Photo Credit: Grok

अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) के xAI ने घोषणा की है कि Grok सीरीज के AI मॉडल का लेटेस्ट वर्जन अब सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है। Grok 4 के रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद इसका एक्सेस सभी के लिए उपलब्ध हुआ है। शुरुआत में यह सिर्फ कंपनी के SuperGrok और X प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान के मेंबर्स के लिए ही उपलब्ध था। हाल ही में GPT-5 सभी के लिए फ्री में आया है, जिसके बाद xAI ने यह बदलाव किया है। आइए Grok 4 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

xAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि "Grok 4 अभी दुनिया में सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है। बस ऑटो मोड का उपयोग करें और Grok मुश्किल क्वेरीज को Grok 4 पर रूट कर देगा। अगर कंट्रोल चाहिए तो Grok 4 का कभी भी उपयोग करने के लिए "एक्सपर्ट" का चयन करना है। हम सीमित समय के लिए उदार उपयोग लिमिट जारी कर रहे हैं, जिससे आप Grok 4 की पूरी कैपेसिटी का लाभ ले पाएंगे।"

Grok 4 का फ्री एक्सेस दुनिया भर में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Grok 4 Heavy जो कि xAI का सबसे एडवांस AI मॉडल है,उसका उपयोग अभी भी सिर्फ SuperGrok Heavy सब्सक्राइबर को ही मिलेगा। xAI के इस कदम से पता चला है कि वह प्रीमियम फीचर्स और कैपेसिटी को सब्सक्रिप्शन की लिमिट में रखते हुए ज्यादा यूजर्स तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में OpenAI ने अपना लेटेस्ट AI मॉडल GPT-5 पेश किया है जो दुनिया भर के सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है।

Grok 4 के दो मोड ऑटो और एक्सपर्ट हैं। ऑटो मोड में AI मॉडल ऑटोमैटिक तौर पर यह साफ करेगा कि यूजर्स द्वारा सबमिट किए गए प्रॉम्प्ट के लिए बेहतर रीजनिंग के आधार पर ज्यादा डिटेल रिस्पॉन्स की जरूरत है या नहीं। यह काफी तेज है और कंप्यूटिंग पावर के साथ-साथ अन्य रिसोर्स की खपत को भी कम करता है। दूसरी ओर एक्सपर्ट मोड यूजर्स को शुरुआती AI-जनरेटेड रिस्पॉन्स से संतुष्ट न होने पर Grok 4 को मैनुअल तौर पर रीजनिंग मोड में बदलने की सुविधा देता है। बीते हफ्ते xAI ने एक AI वीडियो जनरेशन फीचर Grok Imagine भी यूएसए में स्थित सभी यूजर्स के लिए फ्री उपलब्ध करवाया है। हालांकि, यूएसए के बाहर के यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन के आधार पर सभी फीचर्स उपलब्ध हैं।

Grok 4 का फ्री एक्सेस क्या है?

Grok 4 का फ्री एक्सेस दुनिया भर में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Advertisement

Grok 4 के कितने मोड हैं?

Grok 4 के दो मोड ऑटो और एक्सपर्ट हैं।

Grok 4 Heavy क्या है?

Grok 4 Heavy जो कि xAI का सबसे एडवांस AI मॉडल है।

Grok 4 क्या है?

Grok 4 ग्रोक सीरीज का लेटेस्ट AI मॉडल है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, xAI, Grok, Grok 4, SuperGrok, SuperGrok Heavy

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.