97 लाख रुपये की Tesla इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, बाहर निकलने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

मंगलवार को एक टेस्ला में कथित तौर पर आग लग गई। बता दें कि एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार मेकर कंपनी टेस्ला (Tesla) की Model S Plaid इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) हाल ही में लॉन्च हुई थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जुलाई 2021 10:55 IST
ख़ास बातें
  • बीच रोड पर चलते हुए टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार में लगी आग।
  • Tesla Model S Plaid में अचानक लग गई आग।
  • आग के गोले में बदलने से पहले कार लगभग 35 फीट से 40 फीट चलती रही।

Tesla की नई Model S Plaid इलेक्ट्रिक कार पेंसिल्वेनिया में आग की लपटों में घिरी दिखाई दी।

मंगलवार को एक टेस्ला में कथित तौर पर आग लग गई। बता दें कि एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार मेकर कंपनी टेस्ला (Tesla) की Model S Plaid इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) हाल ही में लॉन्च हुई थी और इसका आग की लपटों के हवाले होना फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। आग तब लगी जब मालिक गाड़ी चला रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि इस व्यक्ति ने इस कार को तीन दिन पहले ही 129,900 डॉलर (लगभग 97 लाख रुपये) में खरीदा था। मॉडल एस प्लेड कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे महंगी कार है और इसे जून में लॉन्च किया गया था। 

एक वकील के लिए ड्राइवर ने न्यूज़ एजेंसी Reuters को बताया कि Tesla Model S Plaid का मालिक कार चला रहा था, जब अचानक उसकी कार में आग लग गई। गेरागोस एंड गेरागोस कंपनी के मालिक मार्क गेरागोस (Mark Garagos) ने एजेंसी को बताया कि वह शुरूआत में कार से बाहर निकलने में सक्षम नहीं था, क्योंकि इसका इलेक्ट्रोनिक डोर सिस्टम फेल हो गया था, जिससे ड्राइवर को इसे खोलने के लिए बल का उपयोग करना पड़ा। 

कार मालिक के पेंसिल्वेनिया घर के पास एख आवासीय क्षेत्र में आग के गोले में बदलने से पहले कार लगभग 35 फीट से 40 फीट (11 से 12 मीटर) तक चलती रही। गेरागोस ने कहा कि यह एक दु:खद और भयावह अनुभव था। उसने आगे यह भी कहा कि यह ब्रांड न्यू मॉडल है और वे इसकी जांच कर रहे हैं। एजेंसी द्वारा संपर्क किए जाने पर Tesla ने तुरंत टिप्पणी नहीं की।
अप्रैल महीने में, कंपनी के मालिक ने कहा था कि नए Model S सेडान और Model X स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल में नई बैटरी पैक को शामिल किया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, Tesla car fire, Tesla Model S Plaid

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.