साउथ अफ्रीका में नहीं शुरू हो सकता है Starlink, क्योंकि मैं काला नहीं हूं, मस्क ने बताई बड़ी वजह

Starlink के सीईओ एलोन मस्क ने बताया कि Starlink साउथ अफ्रीका में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर काम नहीं कर सकता हैं, क्योंकि मैं ब्लैक नहीं हूं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2026 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Starlink एक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस कंपनी है।
  • Starlink हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रदान करती है।
  • Starlink तेज इंरटनेट प्रदान करने के लिए लोकप्रिय है।

Starlink एक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस कंपनी है।

Photo Credit: Starlink

Starlink दुनिया भर में तेजी से अपनी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड करने के लिए काम कर रही है। Starlink के सीईओ एलोन मस्क ने बताया कि Starlink साउथ अफ्रीका में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर काम नहीं कर सकता हैं, क्योंकि मैं ब्लैक नहीं हूं। मस्क ने बताया कि स्टारलिंक को साउथ अफ्रीका में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर का लाइसेंस सिर्फ इसलिए नहीं दिया जा रहा है क्योंकि मैं ब्लैक नहीं हूं, जो कि ठीक नहीं है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मस्क ने यह कमेंट 2025 में कतर इकोनॉमिक फोरम पर दिए गए अपने एक इंटरव्यू का पार्ट शेयर करते हुए किया, जिसमें उन्होंने इसी तरह के दावे किए थे। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका में 140 ऐसे कानून हैं जो मूल रूप से ब्लैक साउथ अफ्रीकी लोगों को प्राथमिकता देते हैं। स्टारलिंक को साउथ अफ्रीका में काम करने की अनुमति इसलिए नहीं है क्योंकि मैं ब्लैक नहीं हूं।

Advertisement

मस्क ने X पर अपने ट्वीट में कहा कि "स्टारलिंक को साउथ अफ्रीका में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर का लाइसेंस सिर्फ इसलिए नहीं दिया जा रहा है क्योंकि मैं अश्वेत नहीं हूं, और आगे कहा कि "यह ठीक नहीं है।"

गुरुवार को साउथ अफ्रीका के बारे में मस्क ने X अकाउंट से अन्य पोस्ट भी की। अन्य पोस्ट में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने कहा कि "फैक्ट्स सभी के सामने हैं, साउथ अफ्रीका में अब जितने ब्लैक विरोधी कानून हैं, उतने व्हाइट विरोधी कानून रंगभेद के समय भी नहीं थे!" उन्होंने आगे कहा "मैं ब्लैक विरोधी कानूनों का बड़ा विरोधी हूं, लेकिन व्हाइट लोगों या अन्य नस्लों के खिलाफ बने कानूनों का भी उतना ही विरोध करता हूं। सभी के लिए मान अवसर होने चाहिए।"

आपको बता दें कि एलोन मस्क का जन्म खुद रंगभेद के दौर में साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुआ था। साउथ अफ्रीका में भेदभाव के मस्क के दावों के बावजूद अप्रैल 2025 की बीबीसी रिपोर्ट से पता चला है कि साउथ अफ्रीका के ICASA ने पब्लिकेशन को बताया कि Starlink ने लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किया था।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Starlink, Elon Musk, South Africa

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.