क्या क्रिप्टोबाजार पर फीका पड़ने लगा है 'मस्क इफेक्ट'?

इस साल की शुरूआत से स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। मगर अब क्रिप्टोकॉइन्स को लेकर उनके ट्वीट्स का असर इनकी कीमतों पर फीका पड़ने लगा है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जुलाई 2021 12:41 IST
ख़ास बातें
  • 2021 की शुरुआत से मस्क के ट्वीट करते रहे हैं क्रिप्टो बाजार को प्रभावित।
  • अप्रैल में अपने चरम से लगभग 50% कम कीमत पर ट्रेड कर रहा है बिटकॉइन।
  • अब मस्क के ट्वीट का प्रभाव क्रिप्टो बाजार पर हो रहा है कम।

मई महीने में 68 सेंट के शिखर के बाद से डॉजकॉइन की कीमत लगभग 65% गिरकर शुक्रवार को लगभग 24 सेंट हो गई।

Elon Musk का प्रभाव क्रिप्टोकरेंसी पर फीका होता मालूम पड़ रहा है। इस साल की शुरूआत से स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। मगर अब क्रिप्टोकॉइन्स को लेकर उनके ट्वीट्स का असर इनकी कीमतों पर फीका पड़ने लगा है। इस बात का अनुमान उनके हालिया ट्वीट से लगाया जा सकता है। 

पिछले दिनों एलन मस्क ने Bitcoin के सपोर्ट में एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, "डॉग को छोड़ दो।" साथ ही उन्होंने गोडफादर से प्रेरित मीम को अभिनेता Marlon Brando के साथ पोस्ट किया। इससे डॉजकॉइन की कीमतों में हल्का सा उछाल तो दिखा मगर उतना नहीं जितना कुछ महीने पहले देखा जाता था। उदारहण के लिए जब मई के महीने में एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोल चलाया था जिसमें वो लोगों से पूछ रहे थे कि क्या वो चाहते हैं कि टेस्ला डॉजकॉइन को पेमेंट के रूप में स्वीकर करे? उस वक्त डॉजकॉइन की कीमतों में 20 प्रतिशत का उछाल देखा गया था। 
Advertisement

मस्क ने शुक्रवार को अपने लैपटॉप पर एक आदमी की फोटो के साथ एक और ट्वीट भेजा, जो स्क्रीन पर डॉजकॉइन और गेम Polytopia पर लेजर-केंद्रित प्रतीत होता है। मगर इसका भी खास प्रभाव क्रिप्टोकॉइन कीमतों पर देखने को नहीं मिला। 
इससे यह संकेत मिलता है कि अब निवेशक उनकी बात को अनसुना करने लगे हैं। शायद निवेशकों को इस बात का अंदाजा हो गया है कि किसी एक व्यक्ति की टिप्पणी किसी डिटिजल कॉइन का भाग्य निर्धारित नहीं कर सकती है। उनका मानना है कि किसी एक व्यक्ति के द्वारा यह निर्धारित नहीं किया जा सकता है कि निवेशकों को कौन से डिजिटल कॉइन को खरीदना चाहिए और किस कॉइन को नजरअंदाज करना चाहिए। 
Advertisement

मई महीने में 68 सेंट के शिखर के बाद से डॉजकॉइन की कीमत लगभग 65% गिरकर शुक्रवार को लगभग 24 सेंट हो गई। आलोचकों ने कथित तौर पर बाजार में हेरफेर करने के लिए मस्क और उनकी ट्वीट रणनीति की आलोचना की। क्रिप्टोकरेंसी में लाखों लोगों के निवेश के साथ, एक व्यक्ति के हाथों में इतनी शक्ति होना संभावित रूप से खतरनाक है। यह निवेशकों को न्यूनतम या बिना किसी शोध के निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। 7 जुलाई को खबर लिखने तक शाम 5 बजे (IST) भारत में डॉजकॉइन की कीमत 17.47 रुपये थी। 

बिटकॉइन शुक्रवार को लगभग 33,000 डॉलर का कारोबार कर रहा था, जो अप्रैल में अपने चरम से लगभग 50% कम था। यह अभी भी इस साल अब तक लगभग 15% ऊपर है। 7 जुलाई को खबर लिखने तक शाम 5 बजे (IST) भारत में बिटकॉइन की कीमत 26 लाख रुपये थी। 
Advertisement

एक प्रभावकारी आवाज से सूचनाओं के प्रवाह के बीच निवेशकों के लिए निवेश करना और कौशल को संतुलित करना कठिन हो जाता है। मगर अब ऐसा लगता है कि क्रिप्टोकरेंसी समुदाय मस्क के ट्वीट से थक गया हो सकता है, जिससे उनका प्रभाव आने वाले समय में हो सकता है कि और अधिक फीका पड़ सकता है।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, dogecoin, Dogecoin Elon Musk

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.