दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk को नहीं पसंद है 'घर से काम करना', कही ये बड़ी बात!

संभावना कही जा सकती है कि एलन मस्क की कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम को धीरे धीरे खत्म किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मई 2023 09:09 IST
ख़ास बातें
  • वर्क फ्रॉम होम को लेकर मस्क इससे पहले भी कड़े फैसले ले चुके हैं।
  • उन्होंने ट्विटर की 'वर्क फ्रॉम होम फोरएवर' पॉलिसी को खत्म कर दिया था।
  • बयान के बाद वर्क फ्रॉम को लेकर कंपनियां कोई कदम उठा सकती हैं।

वर्क फ्रॉम होम को लेकर मस्क इससे पहले भी कड़े फैसले ले चुके हैं।

Tesla और SpaceX के मालिक एलन मस्क (Elon Musk), जो Twitter के भी मालिक हैं, घर से काम करने के हमेशा से खिलाफ रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान वर्क फ्रॉम होम (WFH) कल्चर तेजी से बढ़ा। लेकिन एलन मस्क इसे सही नहीं मानते हैं। एक बार फिर एलन मस्क ने वर्क फ्रॉम होम को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों को लेकर तंज कसा है। उन्होंने इसे नैतिक रूप से सही नहीं ठहराया है। आइए आपको बताते हैं एलन मस्क ने इस बारे में अब क्या कहा है। 

Elon Musk ने वर्क फ्रॉम होम कल्चर को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने घर से काम करने की आदत को सही नहीं बताया है। NDTV के अनुसार, एलन मस्क ने कहा कि एक कर्मचारी को ऑफिस आकर काम करने के बारे में सोचना चाहिए। अगर पूरे हफ्ते में 40 घंटे ऑफिस आकर काम न हो पाए तो कम से कम कुछ घंटे तो ऑफिस आकर काम करना ही चाहिए। एलन मस्क ने यहां Tesla का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि टेस्ला फैक्ट्री में लोग घर से काम नहीं कर रहे हैं। लोग कारें बना रहे हैं, उनकी सर्विसिंग कर रहे हैं, घर बना रहे हैं, या रिपेयर कर रहे हैं, या फिर खाना बना रहे हैं। तो क्या ये मान लेना चाहिए कि उनका ही काम पर जाना सही है, लेकिन आपका नहीं? ऐसा क्यों? यह केवल कुछ बनाने की बात नहीं है, लेकिन यह नैतिक रूप से भी गलत है। 
Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है जब एलन मस्क ने वर्क फ्रॉम होम को गलत ठहराया है। वर्क फ्रॉम होम को लेकर मस्क इससे पहले भी कड़े फैसले ले चुके हैं। अक्टूबर 2022 में ट्विटर को अपने हिस्से में करने के बाद मस्क ने कंपनी की 'वर्क फ्रॉम होम फोरएवर' पॉलिसी को खत्म कर दिया था। उन्होंने सभी कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करने के आदेश दे दिए थे। यह पॉलिसी कंपनी के पूर्व को-फाउंडर जैक डॉर्सी द्वारा बनाई गई थी। कुछ ऐसे ही निर्देश उन्होंने Tesla के लिए भी कुछ समय पहले जारी किए थे। जिसके मुताबिक कर्मचारियों को हफ्ते में 40 घंटे का समय ऑफिस में देना ही होगा। 

मस्क के इस बयान के बाद वर्क फ्रॉम को लेकर कंपनियां कोई कदम उठा सकती हैं, ऐसा माना जा रहा है। मस्क ने यहां जोर देते हुए कहा कि उनका मानना है कि ऑफिस आकर कर्मचारी ज्यादा अच्छे तरीके से काम कर पाता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आपका ऑफिस वहीं होता है जहां आपके वास्तविक सहयोगी होते हैं, न कि कोई दूर-दराज की जगह बना ऑफिस। संभावना कही जा सकती है कि एलन मस्क की कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम को धीरे धीरे खत्म किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  6. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  8. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  10. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.