नए साल में महंगे हो सकते हैं इलेक्ट्रिक वीकल, वजह नहीं जानना चाहेंगे?

बैटरी की कीमतें 2021 में गिर गईं, लेकिन साल की दूसरी छमाही से कीमतें बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2021 19:26 IST
ख़ास बातें
  • अपनी सालाना बैटरी रिपोर्ट में BloombergNEF ने अनुमान लगाया है
  • कहा है कि नए साल में बैटरी की कीमतें बढ़ सकती हैं
  • इसी वजह से इलेक्ट्रिक गाडि़यों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है

अगर कीमतें बढ़ाई गईं, तो ग्राहक तेजी पकड़ रहे इस मार्केट से छिटक सकते हैं

पूरी दुनिया इलेक्ट्रिक वीकल्‍स को ट्रांसपोर्ट के भविष्‍य के रूप में देख रही है। गुजरे कुछ साल में इलेक्ट्रिक गाडि़यों की डिमांड चौंकाने वाले रूप से बढ़ी है। टूवीलर और इलेक्ट्रिक थ्रीवीलर के सेगमेंट ने जबरदस्‍त जोश दिखाया है, जबकि फोर वीलर में भी लोग इलेक्ट्रिक गाडि़यों को तवज्‍जो देने लगे हैं। इसने ऑटो मेकर्स के जज्‍बे को बढ़ाया है और कंपनियां एक के बाद एक इलेक्ट्रिक वीकल लॉन्‍च कर रही हैं। वक्‍त बीतने के साथ इलेक्ट्रिक वीकल किफायती भी हुए हैं। सरकार की ओर से मिल रही सब्सिडी ने भी लोगों का रुख इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की तरफ मोड़ा है। बैटरी की कम होती कीमतों ने भी इलेक्ट्रिक गाडि़यों के ओवरऑल प्राइस को कम किया है। हालांकि ये गिरावट ज्‍यादा दिनों तक नहीं चलने वाली और ऐसा कहा जा सकता है कि 2022 में इलेक्ट्रिक गाडि़यों की कीमतों में तेजी देखने को मिले।  

अपनी सालाना बैटरी रिपोर्ट में BloombergNEF ने माना है कि बैटरी की औसत कीमत प्रति किलोवॉट पिछले साल 140 डॉलर से गिरकर 132 डॉलर पर आ गई है। इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के लिए बैटरी की औसत लागत लगभग 118 डॉलर प्रति किलोवॉट है। लेकिन इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लिथियम की बढ़ती कीमतें और हाल के दिनों में कच्चे माल की ऊंची लागत से आने वाले साल में बैटरी अधिक महंगी हो सकती है। 
Advertisement

क्योंकि बैटरी की लागत इलेक्ट्रिक वीकल की कीमत का एक अहम हिस्सा है, ऐसे में इलेक्ट्रिक गाडि़यों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। रिपोर्ट के प्रमुख लेखक जेम्स फ्रिथ ने कहा है कि बैटरी की कीमतें 2021 में गिर गईं, लेकिन साल की दूसरी छमाही से कीमतें बढ़ रही हैं। यह ऑटो मेकर्स के लिए कठिन माहौल बनाएगा, खासतौर से यूरोप में, जहां उत्‍सर्जन मानकों को पूरा करने के लिए इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की सेल को बढ़ाना है।   

अगर बैटरी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहती है, तो ऑटो मेकर्स के फैसले को देखना होगा। अगर कंपनियां इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करती हैं, तो उन्‍हें मार्जिन गंवाना होगा। अगर कीमतें बढ़ाई गईं, जो ग्राहक तेजी पकड़ रहे इस मार्केट से छिटक सकते हैं व कुछ और वक्‍त के लिए पेट्रोल-डीजल गाडि़यों के साथ जा सकते हैं, जो इलेक्ट्रिक वीकल्‍स और इन्‍हें डिवेलप करने में जुटीं कंपनियों के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है। 
Advertisement

दुनियाभर के ब्रैंड्स जैसे- टेस्‍ला, मर्सडीज, वोक्सवैगन से लेकर रेनॉल्ट, टोयोटा, हुंडई, GM और निसान ने इलेक्ट्रिक वीकल्‍स को लेकर उनकी योजनाएं पेश की हैं। अब आगे इन कंपनियों का रुख क्‍या होता है, यह साल 2022 में पता चलेगा। इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के लिए नया साल नया मोड़ साबित हो सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.