इन 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को चलाने के लिए नहीं है लाइसेंस, पॉल्यूशन की जरूरत, सिंगल चार्ज में है 65KM की माइलेज

हमने यहां उन चुनिंदा लो पावर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Electric Scooters) में से 5 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर चुने हैं, जिन्हें आप बिना लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, पीयूसी या बीमा के चला सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2021 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Hero Electric Flash E2, Optima E5, Okinawa Lite लिस्ट में शामिल
  • Ampere Reo Elite और Ampere Reo Elite के लिए भी नहीं चाहिए लाइसेंस
  • इन स्कूटर को चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन, बीमा या PUC भी नहीं चाहिए

ये सभी लो पावर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं

भारत में इस समय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में जबरदस्त बदलाव देख रहा है। पिछले कुछ समय में एक के बाद एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुए हैं, जिनमें कई नामी ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooters) भी शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर हाई पावर मोटर से लैस आते हैं और इन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत पड़ती है, लेकिन भारतीय मार्केट में कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooters in India) ऐसे भी हैं, जिन्हें चलाने के लिए आपको किसी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन या बीमा (इंश्योरेंस) की जरूरत नहीं पड़ती।

इस तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर लो पावर कैटेगरी में आते हैं, इसलिए आप इनसे जबरदस्त टॉप स्पीड या हाई रेंज की उम्मीद नहीं कर सकते, लेकिन ये छोटे रास्ते तय करने या स्टूडेंट्स के लिए आदर्श टू-व्हीलर साबित होते हैं। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर लगभग 250W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर से लैस आते हैं और इनकी टॉप-स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक नहीं होती।
Advertisement

हमने यहां उन चुनिंदा लो पावर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से 5 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर चुने हैं, जिन्हें आप बिना लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, पीयूसी या बीमा के चला सकते हैं।
 

Hero Electric Flash E2

इस लिस्ट में आपको एक से ज्यादा हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) के इलेक्ट्रिक स्कूटर मिलेंगे। कंपनी के पोर्टफोलियो में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं, जिनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन आदि की जरूरत नहीं है। इनमें से पहला है फ्लैश ई2 (Hero Electric Flash E2) इलेक्ट्रिक स्कूटर। दिखने में यह पारंपरिक स्कूटर की तरह ही है। इसमें हब-माउंटेड 250W इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है और यह 48V 28Ah क्षमता के लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आता है। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है और यह सिंगल चार्ज में 65 किलोमीटर चलता है। बैटरी पैक को फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगता है।
Advertisement
 

Hero Electric Optima E5

जैसा की हमने बताया, लिस्ट में आपको एक से ज्यादा हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर मिलेंगे। अगला इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Electric Optima E5 है। यह स्कूटर भी 250W की हब-माउंटेड डीसी इलेक्ट्रिक मोटर पर चलता है और इसमें 48V 28Ah क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। 
ऑप्टिमा ई5 की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है और यह भी सिंगल चार्ज में 65 किलोमीटर चलता है। इसका वज़न सिर्फ 68 किलो है, इसलिए यह वृद्धों या टीनेजर्स (युवाओं) के लिए आदर्श है।
 

Okinawa Lite

तीसरा लोकप्रिय लो पावर इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa Lite है, जो युवाओं को आकर्षित करने के लिए मॉडर्न डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें ऑल-एलईडी हेडलैंप, ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी टेललैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्पेसिफिकेशन्स के मामले में यह अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के समान है। इसमें 250W की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत यह 25 kmph की टॉप स्पीड निकालता है। इसके अलावा, इसका बैटरी पैक 4-5 घंटे में फुल चार्ज होता है और यह सिंगल चार्ज में 60 km की दूरी तय कर सकता है।
Advertisement
 

Ampere Reo Elite

लिस्ट में चौथा इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Reo Elite है, जो पारंपरिक दिखने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें एप्रन माउंटेड हेडलैंप है, जो होंडा डियो की तरह दिखता है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कॉन्सोल, फ्रंट एप्रन पॉकेट और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। Ampere Reo Elite में EV में अन्य स्कूटर्स की तरह 25 kmph की टॉप स्पीड मिलती है और इसका बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर की रेंज निकाल कर देता है।
 

Okinawa R30

अगला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी Okinawa कंपनी का है, जिसका मॉडल नेम R30 है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.25 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक के साथ आता है, जो 60 किलोमीटर की रेंज निकालने में सक्षम है। इसमें 250W की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है और कंपनी का दावा है कि यह 30 kmph की टॉप स्पीड निकाल सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में E-ABS मिलता है और यह रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से लैस आता है। 10 इंच के ट्यूबलेस टायर्स के साथ इसमें डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.