Dyson ने दिवाली से पहले नया एयर प्यूरीफायर Cool PC1-TP11 किया लॉन्च, जानें सबकुछ

Dyson ने दिवाली से पहले भारतीय बाजार में एक नया स्मार्ट एयर प्यूरीफायर Dyson Purifier Cool PC1-TP11 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2025 15:19 IST
ख़ास बातें
  • Dyson Purifier Cool PC1-TP11 की कीमत 39,900 रुपये है।
  • Dyson Purifier Cool PC1-TP11 में नाइट मोड और स्लीप टाइमर भी है।
  • Dyson Purifier Cool PC1-TP11 ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट होता है।

Dyson Purifier Cool PC1-TP11 हवा को साफ करता है।

Photo Credit: Dyson

Dyson ने दिवाली से पहले भारतीय बाजार में एक नया स्मार्ट एयर प्यूरीफायर Dyson Purifier Cool PC1-TP11 लॉन्च कर दिया है। यह नया प्यूरीफायर भारतीय घरों में क्लीन एयर प्रदान करने के लिए एक एडवांस फिल्टरेशन सिस्टम से लैस है। Dyson ने एयर प्यूरीफायर में जो सेंसर प्रदान किए हैं वो रियल टाइम में एयर क्वालिटी पर नजर रखते हैं। यहां हम आपको Dyson Purifier Cool PC1-TP11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Dyson Purifier Cool PC1-TP11 Price

Dyson Purifier Cool PC1-TP11 की कीमत 39,900 रुपये है। यह एयर प्यूरिफायर Dyson की ऑफिशियल वेबसाइट और भारत में Dyson डेमो स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह एयर प्यूरीफायर भारत में दो रंगों जैसे कि व्हाइट/सिल्वर और ब्लैक/निकल में उपलब्ध है।

Advertisement

Dyson Purifier Cool PC1-TP11 Features

Dyson Purifier Cool PC1-TP11 एडवांस फिल्टरेशन सिस्टम के साथ हवा में मौजूद 99.95 प्रतिशत सूक्ष्म कणों को साफ कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 0.1 माइक्रोन जितने छोटे कणों को भी फिल्टर कर सकता है। इससे एलर्जी और बैक्टीरिया दोनों दूर हो सकते हैं। इसके साथ ही इस स्मार्ट एयर प्यूरीफायर में एक एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर भी है जो बदबू, गैसों, NO2 और काफी कुछ को सोख सकता है। एयर मल्टीप्लायर टेक घर के लिए 290 लीटर प्रति सेकंड से ज्यादा एयर फ्लो और 350° ऑस्किलेशन जनरेट कर सकती है।

Dyson ने एयर प्यूरीफायर में जो सेंसर प्रदान किए हैं वो रियल टाइम में एयर क्वालिटी पर नजर रखते हैं। ये सेंसर PM2.5 और PM10 जैसे एयरबोर्न प्रदूषकों का पता लगा सकते हैं। यह आसपास की हवा के आधार पर अपने परफॉर्मेंस को भी समझदारी से एडजेस्ट कर सकता है। इसमें एक नया नाइट मोड और स्लीप टाइमर भी है जो शांत तरीके से ऑपरेट करता है। इसके अलावा डिम लाइट के साथ समय पर बंद हो जाता है।

Advertisement

यह एयर प्यूरीफायर वाई-फाई और ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट होता है। यूजर्स MyDyson ऐप के जरिए ज्यादा जानकारी पा सकते हैं और डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। इस एयर प्यूरीफायर का वजन 4.72 किलोग्राम है और यह 61.4 डेसिबल का ऑपरेशनल ऑडियो प्रदान करता है। यह Apple के Siri, Google Home और Amazon Alexa जैसे वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Diwali

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.