सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च

Dyson Hot+Cool HF1 भारत में लॉन्च हो गया है। यह 2-in-1 डिवाइस सर्दियों में हीटर और गर्मियों में फैन का काम करता है। इसमें MyDyson App सपोर्ट भी मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 नवंबर 2026 12:15 IST
ख़ास बातें
  • Dyson Hot+Cool HF1 भारत में 38,900 रुपये में लॉन्च हुआ
  • इसमें हीटिंग और कूलिंग के लिए Air Multiplier Technology मिलती है
  • MyDyson App से डिवाइस को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं

Dyson Hot+Cool HF1 हीटर और फैन दोनों का काम करने वाला 2-in-1 डिवाइस है

Photo Credit: Dyson

सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले Dyson ने भारत में अपना नया Hot+Cool HF1 Fan Heater लॉन्च कर दिया है। यह एक 2-in-1 डिवाइस है, जो सर्दियों में कमरे को गर्म करने और गर्मियों में ठंडी हवा देने का काम करता है। कंपनी का दावा है कि यह उसका अब तक का सबसे शांत और पावरफुल हीटर फैन है। इसमें Air Multiplier Technology के साथ सिरामिक हीटिंग प्लेट्स दी गई हैं। खास बात है कि इसे MyDyson App से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

Dyson Hot+Cool HF1 में कंपनी की Air Multiplier Technology दी गई है। इसकी मदद से डिवाइस आसपास की हवा को खींचकर एयरफ्लो को बढ़ाता है और पूरे कमरे में गर्म या ठंडी हवा पहुंचाता है। कंपनी का दावा है कि यह कमरे का तापमान सिर्फ 100 सेकंड में 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा सकता है। इसमें सिरामिक हीटिंग प्लेट्स मिलती हैं, जो सर्दियों में गर्म हवा देने का काम करती हैं। वहीं, गर्मियों में इसे सामान्य फैन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement

Dyson का दावा है कि Hot+Cool HF1 अपने पिछले मॉडल AM09 के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा शांत है। इसमें Sleep Mode दिया गया है, जो रात में इस्तेमाल के दौरान डिस्प्ले की ब्राइटनेस कम कर देता है और नॉइस को भी कम रखता है। कंपनी के मुताबिक, Sleep Mode में इसका नॉइस लेवल 26dB तक रहता है। इसमें 10 एयरफ्लो स्पीड और 32 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर सेट करने का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा 70 डिग्री तक ऑस्किलेशन और मैनुअल टिल्ट की सुविधा भी दी गई है।

इस डिवाइस की एक खास बात इसका स्मार्ट कनेक्टिविटी सपोर्ट है। यूजर्स MyDyson App की मदद से इसे रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें प्री-हीट फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से घर पहुंचने से पहले ही ऐप के जरिए कमरे को गर्म किया जा सकता है। इसमें 12 से 32 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर सेट करने का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में इन-बिल्ट टेंपरेचर सेंसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान को मॉनिटर करके चुने गए टेम्परेचर को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें रिमोट कंट्रोल और स्लीप टाइमर भी मिलता है।

Dyson Hot+Cool HF1 में बिना ब्लेड वाला डिजाइन दिया गया है। इसमें कोई एक्सपोज्ड हीटिंग एलिमेंट या घूमने वाले ब्लेड नहीं हैं। इसके अलावा डिवाइस गिरने पर यह अपने आप बंद हो जाता है। इसमें Child Lock भी दिया गया है, जिससे बच्चे गलती से इसकी सेटिंग्स नहीं बदल पाएंगे।

Advertisement

भारत में Dyson Hot+Cool HF1 की कीमत 38,900 रुपये रखी गई है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Dyson Demo Stores से खरीदा जा सकता है। इसके साथ कंपनी ने Dyson Cool Tower Fan भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 27,900 रुपये है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  2. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  3. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  4. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  5. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  6. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  7. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  8. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  9. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  10. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.