बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत

Dyson Cool Tower Fan भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें Air Multiplier Technology, 10 एयरफ्लो सेटिंग्स, 70 डिग्री ऑस्किलेशन और Sleep Timer मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 नवंबर 2026 14:00 IST
ख़ास बातें
  • Dyson Cool Tower Fan भारत में 27,900 रुपये में लॉन्च हुआ
  • इसमें Air Multiplier Technology के साथ 10 एयरफ्लो सेटिंग्स मिलती हैं
  • फैन में 70 डिग्री Oscillation और Sleep Timer का सपोर्ट है

Dyson Cool Tower Fan में Air Multiplier Technology और 10 एयरफ्लो सेटिंग्स मिलती हैं

Photo Credit: Dyson

Dyson ने भारत में अपना नया Cool Tower Fan लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फैन खासतौर पर तेज और लगातार एयरफ्लो देने के लिए तैयार किया गया है। इसमें Dyson की Air Multiplier Technology दी गई है, जो आसपास की हवा को खींचकर एयरफ्लो को कई गुना बढ़ाती है। कंपनी के मुताबिक, यह फैन हर सेकंड 500 लीटर तक हवा प्रोजेक्ट कर सकता है। इसमें 10 एयरफ्लो सेटिंग्स, रिमोट कंट्रोल और स्लीप टाइमर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका डिजाइन भी दूसरे सामान्य पंखों से अलग है, क्योंकि इसमें तेजी से घूमने वाले एक्सपोज्ड ब्लेड नहीं दिए गए हैं।

Dyson Cool Tower Fan में कंपनी की Air Multiplier Technology का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से यह आसपास की हवा को खींचकर अपने एयरफ्लो को 15 गुना तक बढ़ा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह हर सेकंड 500 लीटर तक हवा प्रोजेक्ट कर सकता है, जिससे कमरे में दूर तक एयरफ्लो पहुंचता है। इसमें Mixed Flow Impeller दिया गया है, जिसमें 11 असिमेट्रिकल फिन्स हैं। इसके अलावा एयरफॉइल-शेप्ड रैंप और Coanda Effect जैसी टेक्नोलॉजी भी एयरफ्लो को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

Advertisement

इस फैन में यूजर्स को एयरफ्लो के लिए 10 अलग-अलग सेटिंग्स मिलती हैं। इसके साथ रिमोट कंट्रोल दिया गया है, जिसे फैन के ऊपर मैग्नेटिक तरीके से रखा जा सकता है। इसमें नाइट मोड भी मिलता है, जो रात में इस्तेमाल के लिए कम नॉइज़ वाली सेटिंग्स पर काम करता है। Dyson ने इसमें Helmholtz Silencer दिया है, जो खास साउंड फ्रीक्वेंसी को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा फैन के डिजाइन में एयरफ्लो रुकावटों को कम रखा गया है, जिससे टर्बुलेंस और नॉइज़ कम करने में मदद मिलती है।

Dyson Cool Tower Fan में 70 डिग्री तक ऑस्किलेशन का सपोर्ट मिलता है। इससे फैन एक ही दिशा में हवा देने के बजाय कमरे के अलग-अलग हिस्सों तक एयरफ्लो पहुंचा सकता है। इसमें स्लीप टाइमर भी दिया गया है, जिसे 15 मिनट से लेकर 9 घंटे तक सेट किया जा सकता है। फैन का ब्लेडलेस डिजाइन इसे साफ करना आसान बनाता है। इसमें बाहर की तरफ तेजी से घूमने वाले ब्लेड नहीं हैं और फैन के गिरने पर यह अपने आप बंद हो जाता है। इसकी ऊंचाई 1,007mm, लंबाई 110mm और चौड़ाई 190mm है। इसका वजन 2.84kg है।

भारत में Dyson Cool Tower Fan की कीमत 27,900 रुपये रखी गई है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Dyson Demo Stores से खरीदा जा सकता है। यह White/Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  2. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  3. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  5. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  6. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  7. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  8. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  9. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  10. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.