Dyson Cool CF1: यह फैन देता है हवा, लेकिन बिना पंखुड़ियों के! जानें कीमत

Dyson Cool CF1 एक कॉम्पैक्ट टेबल फैन है, जिसमें ब्लेड नहीं होते, यानी इसकी सिग्नेचर फैनलेस टेक्नोलॉजी बरकरार है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2025 11:26 IST
ख़ास बातें
  • फिलहाल Dyson Cool CF1 को UK में लॉन्च किया गया है
  • इसकी कीमत £249.99 (करीब 28,750 रुपये) रखी गई है
  • Dyson Cool CF1 एक कॉम्पैक्ट टेबल फैन है, जिसमें ब्लेड नहीं होते

Dyson Cool CF1: कंपनी की इसे जल्द अन्य मार्केट में लॉन्च किए जाने की प्लानिंग है

Photo Credit: Dyson

Dyson ने अपने फैनलेस डेस्क फैन की नई जेनरेशन को पेश करते हुए Dyson Cool CF1 को लॉन्च किया है। यह नया मॉडल कंपनी के पुराने टेबलटॉप फैन का सक्सेसर है और इसमें कई अपग्रेड्स किए गए हैं। डिजाइन से लेकर एयरफ्लो और पावर एफिशिएंसी तक, Dyson ने इस डिवाइस को और बेहतर बनाने की कोशिश की है। 

फिलहाल Dyson Cool CF1 को UK में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत £249.99 (करीब 28,750 रुपये) रखी गई है। अगले साल कंपनी की इसे ग्लोबली लॉन्च करने की योजना है। यह मॉडल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
Advertisement

Dyson Cool CF1 एक कॉम्पैक्ट टेबल फैन है, जिसमें ब्लेड नहीं होते, यानी इसकी सिग्नेचर फैनलेस टेक्नोलॉजी बरकरार है। कंपनी का कहना है कि यह फैन अपने हाईएस्ट सेटिंग पर 370 लीटर/सेकंड की एयरफ्लो डिलीवर कर सकता है। इसमें 10 अलग-अलग फैन स्पीड लेवल्स दिए गए हैं। लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी शांत ऑपरेशन, फैनलेस डिजाइन की वजह से यह काफी कम आवाज करता है।

पावर कंजम्पशन की बात करें तो CF1 सिर्फ 30W तक की बिजली खपत करता है, वो भी सबसे ज्यादा स्पीड पर। इसके अंदर एक ब्रशलेस DC मोटर दी गई है, जिससे लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी बेहतर होती है।
Advertisement

नए Dyson Cool CF1 में कंपनी ने एक LCD स्क्रीन भी जोड़ी है, जो फैन से जुड़ी जरूरी जानकारी दिखाती है। लेकिन अगर आप सोते समय ब्राइटनेस से परेशान होते हैं, तो CF1 में Night Mode भी दिया गया है, जो डिस्प्ले को डिम करता है और फैन की स्पीड को भी एडजस्ट करता है।
Advertisement

यह ध्यान देना जरूरी है कि Dyson Cool CF1 एक पर्सनल टेबल फैन है, इसमें हीटर या एयर प्यूरिफिकेशन जैसे फीचर्स नहीं हैं। यह बड़े एयर प्यूरीफायर फैन जैसे दिखता जरूर है, लेकिन इसकी फंक्शनैलिटी उन डिवाइसेज से अलग है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.