240 hp की जबरदस्त पावर है नई Ducati Panigale V4 R सुपरबाइक में, जानें इसकी खासियतें

इस बार, सुपरबाइक का इंजन पहले पांच गियर में 16,000 आरपीएम तक दौड़ सकता है, वहीं यह 6वें गियर में 16,500 आरपीएम तक जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2022 12:10 IST
ख़ास बातें
  • इसका इंजन 218 hp की मैक्सिमम पावर और 111.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है
  • इस बार इंजन पहले पांच गियर में 16,000 आरपीएम तक दौड़ सकता है
  • फ्रंट में शामिल सस्पेंशन सेटअप Ohlins NPX25/30 प्रेशराइज्ड फोर्क है

Ducati Panigale V4 R की टॉप स्पीड की डिटेल्स से पर्दा नहीं उठाया गया है

Ducati ने अपनी Panigale V4 R का अपडेटेड मॉडल पेश किया है, जो एक ट्रैक-फोकस्ड बाइक है। सुपरबाइक निर्माता का दावा है कि नई Panigale V4 R पहले से बेहतर परफॉर्मेंस और कई एडवांस टेक्नोलॉजी व फीचर्स से लैस है। इस बार कंपनी ने उन टेक्नोलॉजी को भी जोड़ा है, जो पहले MotoGP और WorldSBK चैम्पियनशिप के लिए आरक्षित थी। नई Ducati Panigale V4 R में मौजूद 998cc का इंजन, 218 hp की मैक्सिमम पावर और 111.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

फिलहाल Ducati ने 2023 Panigale V4 R की कीमत की जानकारी नहीं दी है। बाइक के इंजन से शुरुआत करें, तो नई सुपरबाइक Desmosedici Stradale R 998 cc V4 इंजन के साथ आती है, जो 15,500 rpm पर 218 hp की मैक्सिमम पावर और 12,000 rpm पर 111.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें ज्यादा अग्रेसिव इनटेक कैम प्रोफाइल मिलता है। इसके अलावा, इस बार बाइक में वर्ल्ड सुपरबाइक में कंपीट करने वाली बाइक द्वारा उपयोग किए जाने वाले समान गियर रेशियो को शामिल किया गया है। एक नया हल्का ड्राय क्लच भी जोड़ा गया है। 
Advertisement

इस बार, सुपरबाइक का इंजन पहले पांच गियर में 16,000 आरपीएम तक दौड़ सकता है, वहीं यह 6वें गियर में 16,500 आरपीएम तक जा सकता है। कंपनी का दावा है कि एक खास इंजन ऑयल और रेसिंग एग्जॉस्ट के कॉन्बिनेशन के साथ पावर 240.5 hp तक पहुंचाई जा सकती है। रेस एग्जॉस्ट के साथ, मोटरसाइकिल का वजन 188.5 किलोग्राम तक हो जाता है।

फ्रंट में शामिल सस्पेंशन सेटअप Ohlins NPX25/30 प्रेशराइज्ड फोर्क है, जिसमें पिछले "R" की तुलना में 5mm एक्स्ट्रा ट्रैवल मिलता है। इसे Ohlins TTX36 शॉक एब्जॉर्बर के साथ जोड़ा गया है, जबकि पीछे की ऊंचाई को 20mm तक बढ़ाया गया है।
Advertisement

2023 Ducati Panigale V4 R एयरोडायनामिक पैकेज में नए टू-एलिमेंट विंग्स (मेन+ फ्लैप) शामिल किए गए हैं, जो यूं तो पिछले मॉडल के समान एयरोडायनामिक लोड देते हैं, लेकिन पहले की तुलना में अधिक कॉम्पैक्ट और पतले हैं। Panigale V4 R में चार राइडिंग मोड्स मिलते हैं- फुल, हाई, मीडियम और लो। इसमें नए ट्रैक इवो सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन के साथ नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। यह नए इंजन ब्रेक कंट्रोल सॉफ्टवेयर के साथ-साथ क्विकशिफ्टर सिस्टम से भी लैस है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.